महाराष्ट्र के रत्नागिरी में संघ के ‘पथ संचलन’,निकालने पर मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने की भड़काऊ नारेबाजी ! FIR दर्ज

लोकमत सत्याग्रह/महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में शुक्रवार (11 अक्टूबर 2024) शाम को तब तनाव पैदा हो गया, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन के दौरान मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने कथित तौर पर मजहबी नारेबाजी की। इस घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रत्नागिरी के कोंकण नगर क्षेत्र में यह घटना उस समय हुई, जब दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता परंपरागत पथ संचलन निकाल रहे थे। संघ के जुलूस में बैंड बाजे के साथ कार्यकर्ता कतारबद्ध होकर चल रहे थे। इसी बीच इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने मजहबी भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले नारे लगाए, जिससे तनाव बढ़ गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। हालाँकि, इस घटना के बाद रात को बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने अब तक दो केस दर्ज किए हैं और पाँच आरोपितों की पहचान कर ली गई है।

Leave a comment