भगवान श्री राम सत्य सनातन संस्कृति की पहचान: बलदेव अग्रवाल

लोकमत सत्याग्रह /जीतेन्द्र ओझा / भितरवार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया रामलीला के लिये मंचका भूमिपूजन ,15से प्रारंभ होगी भव्य श्रीरामलीला

भितरवार । जनता श्री कृष्ण कला पथक मंडल के तत्वावधान में 95वीं श्रीरामलीला महोत्सव 15अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25तक मनाया जाएगा इसके लिए रविवार को श्री रामलीला मंच का विधिवत भूमिपूजन रामलीला मंचन स्थल काली माता मंदिर परिसर में किया गया श्रीकृष्ण जनता कला पथक मंडल के बैनर तले 95वीं आयोजित होने वाली रामलीला में हर बार की भांति इस बार भी अभिनय मंचन श्रीकृष्ण कला मंडल भितरवार के कलाकारों द्वार जाएगा। मंच पूजन और ध्वज स्थापना के लिए नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, उपाध्यक्ष महावीर सिंह मन्नू यादव, शिवप्रताप सिंह यादव,समिति अध्यक्ष जानकीवल्लभ पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने भूमिपूजन किया पं आदित्य पाराशर ने विधिविधान से मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। भूमिपूजन के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल
ने कहा कि भगवान श्री राम सत्य सनातन संस्कृति की पहचान है नगर में पिछले 94 वर्षो से आयोजित हो रही रामलीला का उद्देश्य भगवान श्री राम की लीलाओं का मंचन करके सनातन संस्कृति के साथ ही भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की शिक्षा देना है उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन देखने से हमें हमारी संस्कृति का पता चलता है साथ ही बच्चों में भगवान श्री राम के आदर्शों और गुणों का समावेश निश्चित रूप से होता है इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष महावीर सिंह मन्नू यादव ने कहा कहांकि हमारी जो संस्कृति है उसके मूल में दया और करुणा का भाव है वह हम देखते हैं भगवान श्री राम के चरित्र में यह रामकथा हमें दुनिया की अन्य संप्रदायों से संस्कृति से सबसे अलग बनाती है पूरी दुनिया में कहीं ऐसा उदाहरण नहीं मिलता जहां कोई भाई अपने भाई के लिए राज सिंहासन को छोड़े हमें कोई ऐसा दुनिया में उदाहरण नहीं मिलता उन्होंने रामलीला आयोजन की सराहना करते हुए कहाकि यह कथा हमें हमारी सनातन संस्कृति के मूल्यों को याद दिलाती है और हमें दुनिया की अन्य संस्कृतियों से अलग बनाती है। उन्होंने रामलीला कमेटी के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते रहें।इस अवसर पर ,पूर्व अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव, रामलीला समारोह समिति अध्यक्ष जानकीवल्लभ पाठक (शास्त्री), महेश चंद्र अग्रवाल, चन्दन सिंह यादव,सुनील सिंह किराड़,सोनू यादव,मनोज गौड़,आशीष जैन,कैलाश खटीक, रघुवीर सिंह यादव,लखन लाल सोनी,धर्मेंद्र किराड,धर्रू यादव , छोटू यादव, वीरवल पवैया,आदि उपस्थित थे।

नारद मोह की लीला से प्रारंभ होगी रामलीला…… श्री रामलीला समारोह समिति अध्यक्ष जानकीवल्लभ पाठक ने बताया कि 15 अक्टूबर – शिव पार्वती संवाद,रावण अत्याचार,राम जन्म जानकी जन्म, रात्रि 8 बजे, 16 अक्टूबर – यज्ञ विध्वंस, विश्वामित्र आगमन, ताडुका वध, मारीच सुबाहु वध, रात्रि 8 बजे,17अक्टूबर अहिल्या उद्धार, गंगावतरण, जनक बाजार, फुलवारी लीला, रात्रि 8 बजे,18अक्टूबर- धनुष यज्ञ, रावण वाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद, रात्रि 8 बजे,19 अक्टूबर- कैकेई मंथरा संवाद, श्रीराम वनगमन, केवट लीला, रात्रि 8 बजे,20 अक्टूबर-सूर्पणखा अंग-भंग, सीताहरण, जटायु बलिदान, रात्रि 8 बजे,21अक्टूबर-शबरी प्रेम, सुग्रीव मित्रता, बालि वध, लंका दहन, रात्रि 8 बजे,22अक्टूबर- विभीषण शरणागति, सेतु निर्माण, अंगद रावण संवाद, रात्रि 8 बजे,23 अक्टूबर- लक्ष्मण शक्ति, कुम्भ कर्ण वध, मेघनाद वध, रात्रि 8 बजे, 24 अक्टूबर- नारान्तक वध, अहिरावण वध, रात्रि 8 बजे,25अक्टूबर- रावण वध, श्रीराम राज्याभिषेक, पुरस्कार वितरण रात्रि 8 बजे।

Leave a comment