लोकमत सत्याग्रह / ग्वालियर। युवक कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा है कि युवक कांग्रेसी 16 अक्टूबर को दिल्ली कूच करेंगे और वहां संसद भवन का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। युकां का एक ही नारा है प्रदेश के युवाओं को नशा नहीं रोजगार चाहिए।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में ड्रग माफिया नशे का कारोबार कर युवाओं को नशे की लत लगा रहे हैं। यह सब राजधानी भोपाल में सरकार की नाक के नीचे हो रहा है। इतना ही नहीं ग्वालियर शहर सहित प्रदेश के तमाम बड़े शहर, छोटे कस्बों में खुलेआम सड़कों पर शराबखोरी हो रही है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश का नौजवान नौकरी मांग रहा है, लेकिन उसे नशा परोसा जा रहा है। प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। खनन माफिया से लेकर भू माफिया ड्रग माफिया प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं। लिहाजा इन मुद्दों को लेकर अब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए जाएंगे। कुल मिलाकर बेरोजगारी और नशाखोरी के मुद्दे पर दिल्ली में युवक कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन की तैयारी में है। मितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार नशा कारोबार को रोकने में असफल है। वो लोग तो उड़ता पंजाब की तरह श्उड़ता मध्यप्रदेशश् बनाना चाह रहे हैं। इसी का विरोध करने हम 16 अक्टूबर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। युकां प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मेरे खिलाफ प्रदेश के कई शहरों में मामलें दर्ज कराए गए, सिर्फ इसीलिए कि मैंने लाड़ली बहना खतरे में कह दिया। प्रदेश सरकार को जितनी परवाह अपने कैंपेन की है उतनी महिलाओं की करे तो यह प्रदेश सुधर सकता


