सागर में चलाया गया भिक्षावृत रोकथाम अभियान

लोकमत सत्याग्रह/नीरज वैधराज /सागर / मध्य प्रदेश

सागर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं विशेष किशोर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाये जा रहे बाल भिक्षावृत रोकथाम अभियान अंतर्गत तीन बत्ती चोरहा, कटरा बाजार मस्जिद एवं नये बाजार सागर एवं दुकानों में उपस्थित दुकानदारो एवं जन समुदाय से बच्चों को भीख न देने की की अपील करते हुए उपस्थित सभी लोगों को बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम संबंधी पंपलैट का वितरण किया गया ,एवं दुकानों मै बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम संबंधी पोस्टर चिपकाए गए एवं लोगों को पंपलैट वितरण करते हुए सभी से से आग्रह किया गया की यदि की बच्चा भीख मांगते ही मिलता है तो उस भीख न दे एवं इसकी सूचना तत्काल 1098 पर दें ,

अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग या विशेष किशोर पुलिस इकाई को आवश्यक रूप से दे इस प्रचार प्रसार जगरूकता कार्यक्रम मे विशेष किशोर पुलिस इकाई सागर से श्रीमती ज्योति तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से कल्पना साहू,अनुराग मौर्य एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा

Leave a comment