लोकमत सत्याग्रह/ मनोज कुमार माली / आगर मालवा / मध्यप्रदेश
नन्हे मुन्ने बाल स्वयंसेवको ने दिया अनुसाशन व राष्ट्र भक्ति का संदेश संचलन में 3 वर्ष के स्वयंसेवक भी शामिल हुए
सुसनेर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के निमित्त प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रविवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवको का द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। नगर की केशव बस्ती में श्रीराम मंदिर धर्मशला प्रागंड में सुबह 9 बजे एकत्रीकरण रखा गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बौद्धिक सह प्रमुख दयाराम ओसारा ने अपने उद्बोधन में बताया कि हम सभी भाग्यशाली है जो हमारा जन्म भारत जैसे महान देश मे हुआ। भारत सदियों से संघर्ष करते आ रहा है। लेकिन कभी किसी देश को तलवार के बल पर अपने अधीन नही किया। हमेशा अपने ज्ञान के बल पर ही आगे बढ़ा है। अन्य देश शासन करने के लिए शक्तिशाली बने लेकिन भारत अपनी शक्ति का उपयोग विश्व गुरु बनने में करता है। यह समय एकता व शक्ति सम्पन्न बनने का है। आज के समय मे शक्ति की ही उपासना होती है। शक्तिशाली व सम्पन्न रहेंगे तो ही जिंदा रह पाएंगे। इसलिए सभी एक रहे। पथ संचलन नगर में भ्रमण करते हुएं नवीन बस स्टेंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा। जहां संचलन का समापन किया गया। पथ संचलन में नन्हे मुन्ने स्वयंसेवको में काफ़ी उत्साह देखने को मिला। संचलन में 3 वर्ष के स्वयंसेवक भी शामिल हुए। बाल स्वयंसेवको ने घोष की धुन पर कदमताल करते हुए अनुशासन एवं एकता का संदेश दिया। संचलन में संघ के स्वयंसेवक गणवेश में घोष की मधुर धुन पर कदमताल करते हुएं शामिल थे। संचलन का जगह-जगह नगरवासियों के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे


