आलू के पराठों में मिलाईं नींद की गोलियां, प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग, 6 दिन पहले हुई थी सगाई

लोकमत सत्याग्रह / ग्वालियर

 ग्वालियर में एक नाबालिग लड़की ने आलू के पराठों में नींद की गोलियां मिलाकर अपने परिवार को सुला दिया फिर घर से कैश और जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई लड़की की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की आलू के पराठों में नींद की गोलियां मिलाईं और घर मेंरखा कैश और जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. परिजन जब नींद से जागे तो उन्होंने बेटी को ढूंढना शुरू किया पर कहीं नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने देखा कि घर की अलमारी में रखा कैश और जेवर भी गायब मिले. इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. 

यह घटना जिले के गोला का मंदिर थाना इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि लड़की का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी भनक उसके परिजनों को भी थी, इसी चलते उसका स्कूल भी बंद करवा कर सगाई भी करवा दी थी. इस दौरान लड़की का व्यवहार सामान्य रहा परिवार जरा भी भनक नहीं लगी वह अपने प्रेमी के साथ ऐसे फरार हो जाएगी. 

Leave a comment