MP Foundation Day 2024: भोपाल, विंध्य प्रदेश, मध्य भारत, सीपी और बरार को मिलाकर बना था मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस एक नंबवर को मनाया जाएगा। भोपाल के लालपरेड ग्राउंड में आज से इसकी शुरुआत हो चुकी है। स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मध्य प्रदेश कैसे बना और भोपाल को ही इसकी राजधानी क्यों बनाया गया। एमपी के गठन से जुडी ये सारी जानकारी पढ़‍िए इस खबर में हम आपको बता रहे हैं।

  1. मध्य भारत के कई हिस्सों को मिलाकर बनाया गया था मध्य प्रदेश।
  2. भोपाल शहर में भवन ज्यादा थे, इसलिए इसे राजधानी बनाया गया।
  3. भोपाल नवाब के भारत विरोध को दबाने के लिए भी ये फैसला लिया।

लोकमत सत्याग्रह  /  मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस को एक नवंबर को मनाया जाएगा। 1956 में देश में हुए राज्यों के पुनर्गठन के दौरान मध्य प्रदेश नया राज्य बना था। इतिहास को देखें तो 26 जनवरी 1950 में पहली बार भारत में संविधान लागू किया गया था। इसके बाद पहली बार देश में 1952 में चुनाव हुए थे। चुनाव के बाद संसद के साथ विधान मंडल भी शुरू हुए। मध्य भारत में आने वाले क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों को मिलाकर मध्य प्रदेश बना।

देश का दिल है मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश देश के बीचों-बीच स्थित है, इसलिए इसे भारत का दिल भी कहते हैं। जब 1947 में देश को आजादी मिली, तो यह कई हिस्सों में बंटा हुआ था। विंध्य प्रदेश और मध्य भारत को सबसे पहले सेंट्रल एजेंसी से भी अलग किया गया था। आजादी के तीन साल बाद 1950 में बरार और मध्य प्रांत का नाम बदला गया और इसे नया नाम मध्य प्रदेश रखा गया।

Leave a comment