दानदाता की उदारता से गढ़ी गई गौ सेवा

धूमेश्वर गौ सेवा समिति गठित,नगर परिषद अध्यक्ष ने एक लाख पैंसठ हजार रुपए किए दान

श्री दंदरौआ धाम महाराज जी, धूमेश्वर महादेव महाराज जी ने समिति का किया शुभारंभ

शभारंभ के समय दानदाता आए आगे,दान देने की घोषणा

लोकमत सत्याग्रह /जीतेन्द्र ओझा/ भितरवार । गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। हमें गो सेवा के लिए बढ़ चढ़कर दान देना चाहिए गौसेवा ही परमात्मा की सेवा है यह बात दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री रामदास महाराज ने भितरवार में धूमेश्वर गौ सेवा समिति के शुभारंभ पर कहीं।नगर व क्षेत्र के समाजसेवियों एवं धूमेश्वर धाम के महंत श्री अनिरुद्ध वन महाराज की प्रेरणा से धूमेश्वर गौसेवा समिति का गठन किया गया है जो कि धूमेश्वर धाम में स्थित गौशाला एवं भितरवार नगर में स्थित गौशाला की देख रेख करेगी।समिति के शुभारंभ अवसर पर दंदरौआ धाम महंत श्री रामदास जी महाराज और श्री धूमेश्वर धाम महाराज श्री अनिरुद्ध वन महाराज,नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, एसडीएम डीएन सिंह, एसडीओपी जीतेंद्र नगाइच,तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह, थाना प्रभारी अतुल सोलंकी की उपस्थिति में हुआ । कार्यक्रम में दंदरौआ धाम महंत श्री रामदास जी महाराज ने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए हमें आगे बढ़ना होगा हमें गाय माता की सेवा के लिए दिल खोलकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोसवा से पुण्य की प्राप्ति होती है और मानव जीवन सार्थक हो जाता है। हमें अपने घर में भी गाय को पालना चाहिए और स्वयं भोजन करने से पहले गाय माता को रोटी खिलानी चाहिए। उन्होंने गौसेवा समिति सामाजिक लोगों की भागीदारी से दोनों गौ शाला प्रदेश में सर्वेश्रेष्ठ गौशाला बनें सब लोग गो संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करें । हम सबको प्रण करना होगा कि उसके लिए कोई भी बेसहारा व दिव्यांग गो माता सड़क पर भूखी प्यासी न रहे, इसके लिए गोशालाओं के प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों को बेसहारा गोवंश को गोशाला तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने होंगे।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने अपनी पूर्व घोषणा अनुसार अपने अबतक की मानदेय की राशि एक लाख पैंसठ हजार रुपए, एसडीओपी जीतेंद्र नगाइच ने इक्कीस हजार रुपए,थाना प्रभारी अतुल सोलंकी ने इक्यावन हजार रुपए सहयोग स्वरूप दिये साथ ही अनेक दानदाताओं ने भी सहयोग राशि दी इस मौके पर

गौ सेवको ने समिति के गठन  के संबंध में बताया कि श्री धूमेश्वर गौ सेवा समिति का उद्देश्य निराश्रित गोवंश की देख रेख करना उन्हें आश्रय चारा पानी एवं घायल गोवंश को उपचार उपलब्ध कराना, तथा गोवंश के संरक्षण देख रेख हेतु समाज में जागरूकता पैदा करना एवं अधिक से अधिक नागरिकों को गौ सेवा के लिए प्रेरित कर सहयोग प्राप्त कर उन्हें गौ सेवा कार्य से जोड़ना यही श्री धूमेश्वर महादेव गौ सेवा समिति का उद्देश्य रहेगा इस समिति में राजनेता प्रशासनिक अधिकारी, गौ सेवक समाजसेवी वरिष्ठ नागरिक, सहित कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहेंगे

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने अपनी पूर्व घोषणा अनुसार अपने अबतक की मानदेय की राशि एक लाख पैंसठ हजार रुपए, एसडीओपी जीतेंद्र नगाइच ने इक्कीस हजार रुपए,थाना प्रभारी अतुल सोलंकी ने इक्यावन हजार रुपए सहयोग स्वरूप दिये साथ ही अनेक दानदाताओं ने भी सहयोग राशि दी इस मौके पर अनेक गौ सेवक उपस्थित रहे।

Leave a comment