लोकमत सत्याग्रह / धूमेश्वर धाम (डबरा) पर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने(शराब,दहेज ,मृत्युभोज, पटा,डीजे बंदी) के उद्देश्य से महापंचायत का आयोजन किया गया
जिसमे कुरीतियां नाशक, यूपी राजस्थान मध्य प्रदेश के लगभग 14 से अधिक जिलों के हजारों गांवों के लोगों को लगभग 70 से अधिक महापंचायतो के माध्यम से शराब,दहेज,मृत्युभोज,कन्या भ्रूण हत्या आदि को बंद कराने वाले महान संत श्री श्री 1008 संत शिरोमणि श्री हरिगिरि महाराज जी डबरा धूमेश्वर धाम सैकड़ों गाड़ियों ओर हजारों भक्तों के काफिले के साथ पहुंचे जिसमे धूमेश्वर धाम के संत श्री श्री 1008 अनिरूद्धचार्य तथा अनेक महान संतो की उपस्थिति मंच पर आसीन हुई हज़ारों क्षेत्रीय लोगों के बीच महापंचायत का आयोजन हुआ जिसमें श्री श्री 1008 संत शिरोमणि श्री हरिगिरि महाराज जी शराब दहेज मृत्युभोज बंदी को लेकर संकल्प दिलाया और जो नई सामाजिक कुरीति श्राद्ध (पटा) भोज को सर्व समाज कल्याण हेतु एक मन आटा में भोज करने को निर्धारित किया सभी ने हाथ उठाकर सहमति दी।।
जिस प्रकार तेरहवीं (मृत्यु भोज) में 5 मन आटा को निर्धारित किया था अब उसी प्रकार पटा (श्राद्ध)भोज को भी 1 मन आटा भोज में करना होगा।


