सोने में निवेश: आज के सस्ते दरों का लाभ उठाएं

लोकमत सत्याग्रह  /   अगर, आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको आज सोना 355 रुपए सस्ता मिलेगा। 24 कैरेट सोने की कीमत 77 हजार 027 रुपए हो गई है। चांदी की कीमत में आज 297 रुपए की कमी आई है।

11 नवंबर को सोने की कीमत में कमी आई है।

8 नवंबर के रेट से 355 रुपये सस्ता मिलेगा सोना।

चांदी का भाव 90833 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।

 सोने में इनवेस्ट एक बहुत अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह रिस्क फ्री रिटर्न की गारंटी देता है। भारत में त्योहार के सीजन में सोने की खरीददारी बढ़ने से कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में आपके लिए सोने में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। 11 नवंबर को सोने के दाम में कमी आई है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 3550 रुपये की कमी आई है।

11 नवंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 77 हजार 027 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 8 नवंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 355 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव 90 हजार 833 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 8 नवंबर से 297 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 8 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 77382 रुपये थी। 11 नवंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 77027 रुपये हो गई है। 8 नवंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 91130 रुपये थी। 11 नवंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90833 रुपये हो गई है।

11 नवंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76719 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70557 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57770 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45061 रुपये हो गई है।

भारत के 7 प्रमुख महानगर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

लखनऊ (Gold Price In Lucknow)      76860

इंदौर (Gold Rate In Indore)                  76760

मुंबई (Gold Price In Mumbai)              76760

दिल्ली (Gold Price In Delhi)                76860

जयपुर (Gold Rate In Jaipur)                76900

कानपुर (Gold Rate In Kanpur)           76860

मेरठ (Gold Rate In Meerut)                 76860

Leave a comment