लोकमत सत्याग्रह / अजय रस्तोगी / बिजुरी :- भारतीय जनता पार्टी मंडल बिजुरी मे 9 नवम्बर को नगर पालिका में मंडल कार्यशाला संगठन पर्व का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि संगठन निर्वाचन अधिकारी अमरकंटक पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी सक्रिय सदस्यता अभियान मंडल प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी की उपस्थिति में एवं नपा बिजुरी अध्यक्ष सहबीन पनिका और मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संगठन निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल द्विवेदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराये जा रहे मण्डल संगठन चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई जो इस तरह है! राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा प्रदेश चुनाव अधिकारियों के टोली की नियुक्ति की गई है। प्रदेश चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं प्रदेश प्रभारी के परामर्श से एक जिला निर्वाचन अधिकारी और दो सह निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है। यह 3 लोग जिले की चुनाव अधिकारी टोली के हिस्सा होंगे। जिला चुनाव अधिकारी को बूथ समिति (स्थानीय समिति) के गठन हेतु मंडल के बाहर से 1 वरिष्ठ कार्यकर्ता को ‘मंडल संगठन पर्व सहयोगी” के रूप में 1 नवंबर के पूर्व नियुक्त करना है, यह अन्य विधानसभा से ही होगा। जिला “संगठन पर्व” कार्यशालाएं 4 एवं 5 नवंबर को पूरी करनी होंगी। अपेक्षित प्रतिनिधि हैं: जिला चुनाव अधिकारी टोली, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, सांसद, विधायक, जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर निगम महापौर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मंडल प्रभारी, “मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी”, “मंडल संगठन पर्व सहयोगी”। मंडल “संगठन पर्व” कार्यशालाएं 7, 8 व 9 नवंबर को पूरी करनी होंगी। अपेक्षित प्रतिनिधि हैं: मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक, मंडल एवं शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी, शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकाय के निर्वाचित सदस्य ।शक्ति केन्द्र की कार्यशालाएं 12, 13 एवं 14 नवंबर को करनी है। इसमें अपेक्षित श्रेणी शक्ति केन्द्र की टोली, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, शक्ति केन्द्र में निवासरत् जनप्रतिनिधि एवं शक्ति केन्द्र संगठन पर्व सहयोगी है।संगठन पर्व संबंधित किसी भी शिकायत या विवाद को ईमेल या लिखित पत्र के माध्यम से प्रदेश पुनर्विचार समिति को संबोधित करना होगा। जिसकी घोषणा होने पर अवगत कराया जायेगा।यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक मंडल का प्राथमिक सदस्यता रजिस्टर (बूथ-वार) और सक्रिय सदस्यों की सूची (मंडल-वार) 2 चरणों में प्रत्येक मंडल इकाई तक समय पर पहुंच जाए, ताकि बूथ समिति (स्थानीय समिति) का गठन व्यवस्थित तरीके से किया जा सकता है।
बूथ समिति का गठन
प्रदेश ने तय किया है कि 14 नवंबर से 20 नवंबर के मध्य बूथ समिति का गठन करना है। ‘मंडल संगठन पर्व सहयोगी को प्रत्येक शक्ति केंद्र के लिए मंडल के बाहर से 1 प्रभारी ‘शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी’ के रूप में 5 नवंबर के पूर्व नियुक्त करना होगा। • ‘शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी को पूरी प्रक्रिया में शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक के साथ मिलकर काम करना होगा।जिला इकाई को बूथवार प्राथमिक सदस्य रजिस्टर और वर्तमान बूथ समिति सूची “शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी’ को प्राप्त हो जाये, यह सुनिश्चित करना चाहिए।’शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी को सभी बूथों पर जाना है, बूथ समिति (स्थानीय समिति) की बैठक बुलानी है, प्राथमिक सदस्य रजिस्टर को वर्तमान बूथ समिति को सौंपना है और बूथ समिति (स्थानीय समिति) के गठन के कार्यक्रम पर चर्चा करनी है और दिनांक तय करनी है। • तय तिथि को बूथ समिति (स्थानीय समिति) गठन के लिए सभी प्राथमिक सदस्यों को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाना है।बूथ समिति (स्थानीय समिति) का गठन सर्वसम्मति अथवा चुनाव द्वारा हो सकता है। टोली में बूथ अध्यक्ष और 11 सदस्यों का चयन करना है। इसी बैठक में पन्ना प्रमुखों का भी चयन किया जा सकता है।बूथ समिति (स्थानीय समिति) के 11 सदस्यों में से कम से कम 3 महिलाएँ होनी चाहिए।सामाजिक संरचना के आधार पर उचित सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होगा। • बूथ अध्यक्ष 1 सदस्य को सचिव, 1 सदस्य को लाभार्थी प्रभारी, 1 सदस्य को व्हाट्सएप प्रमुख पन्ना प्रमुख भी होने चाहिए।और 1 सदस्य को मन की बात प्रमुख के रूप में मनोनीत करेगा। सभी बूथ समिति सदस्य पूरी समिति को प्रदेश द्वारा दिए गए प्रारूप में अंकित किया जाना चाहिए और मंडल में प्रलेखित किया जाना चाहिए। एक प्रति जिला एवं प्रदेश को भेजनी होगी।प्रदेश को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रारूप संगठन ऐप की आवश्यकता के अनुसार होना चाहिए।जिला इकाइयों को संगठन ऐप पर डेटा एंट्री की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।यह ध्यान रखना चाहिए कि बूथ समिति (स्थानीय समिति) का गठन संगठन पर्व की सबसेबड़ी गतिविधि है। संगठन पर्व के इस चरण के सफल कार्यान्वयन हेतु इस पर उचित महत्व, ध्यान और टीम वर्क आवश्यक है। बूथ समिति (स्थानीय समिति) का गठन भले ही समाचार की सुर्खियां न बने, लेकिन यह पार्टी संगठन, गतिविधियों और चुनाव अभियान को मजबूत आधार देगा। • वैचारिक रूप से केंद्रित, मूल्य आधारित एवं सक्रिय बूथ समितियां पिछले 7 दशकों में भारतीय जनता पार्टी की ताकत रही हैं।
विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य के प्रभारी अखिलेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक बूथ मे प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ सक्रिय सदस्यता करना अनिवार्य है सभी कार्यकर्ता50-50 सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भरवा कर संगठन को मजबूत करें जिस पर मंडल अध्यक्ष भूपेंन्द्र महरा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन के निर्देशानुसार हमारे द्वारा प्रत्येक भूतों में 11 सदस्य टीम तैयार की गई है जिसमें प्रत्येक बोथो मे दो-दो सक्रिय सदस्य भी बनाए जा रहे हैं साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथों में बनाए जा रही कमेटी को बना ली गई है साथ ही प्रदेश द्वारा मंडल स्तर में किया जा रहे कार्यों को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है!
यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित
उक्त कार्यक्रम में पूर्व नपा उपाध्यक्ष संगठन पर्व के संगठन निर्वाचित अधिकारी रामगोपाल द्विवेदी, मंडल प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार,भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, जिला मंत्री गुंजन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन, केपी शुक्ला, रमाकांत सिंह नपा अध्यक्ष शहबीन पनिका भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा शक्ति केंद्र संयोजक रुक्मणी चक्रवर्ती वार्ड पार्षद मोहम्मद हुसैन, कलावती सिंह, लक्ष्मी मुकेश शुक्ला, नंदिनी धनवार युवा नेता कैलाश कोल मीडिया प्रभारी प्रकाश सिंह, इस्लाम अली, गंगा झरिया, शंभू साहू, अनूप तिवारी युवा मोर्चा से अभिमन्यु गुप्ता शिव जायसवाल, आदेश श्रीवास्तव, राजकमल, अरशद अली, संजय केसरवानी, सत्येंद्र सोनी, पूर्णिमा सिंह, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, चंदन सिंह, पूजा कोरी राधा विश्वकर्मा सहित मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सभी बूथों के अध्यक्ष सहित सदस्य भी उपस्थित रहे!


