लोकमत सत्याग्रह /जीतेन्द्र ओझा/ भितरवार, 68वीं राज्य स्तरीय शालेय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक इंदौर में आयोजित की जाएगी जानकारी देते हुए युवा समन्वयक सीमा दुबे ने बताया कि जिसके लिए भितरवार नगर के आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है चयनित खिलाड़ियों में 19 वर्षीय बालिकाओं में शुभदीप कौर का चयन के कायपोरू इवेंट में 40 से 45 किलोग्राम वजन में किया गया है 17 वर्षीय बालिकाओं की टीम में जसप्रीत का चयन कायपोरू के 60 प्लस इवेंट में खुशमन कौर एवं यशदीप कौर का चयन स्वोर्ड एंड शिल्ड इवेंट में नवजोत का हाई किक इवेंट में वही 17 वर्षीय बालकों की टीम में सागर कुशवाह का चयन कायपोरू इवेंट के 60 से 65 वजन किलोग्राम में प्रभजोत सिंह का चयन कायपोरू के 65 प्लस इवेंट में और कृष दीप सिंह का चयन स्वोर्ड एंड शील्ड में किया गया है इस प्रकार कुल 8 खिलाड़ी भितरवार से चयनित किए गए हैं खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर एस.डी.एम. भितरवार डी.एन. सिंह नगर पालिका अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल सीईओ जनपद पंचायत लक्ष्मी नारायण पिप्पल एस.डी.ओ.पी. भितरवार जितेंद्र नगाईच , बी.ई.ओ. भितरवार एल.आर. जर्मन बी.आर.सी.सी. भितरवार नरहरि मिश्रा पर्यावरण प्रेमी रविंद्र यादव, नरेंद्र भार्गव, धीरज शर्मा आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है सभी चयनित आठों खिलाड़ी ग्वालियर संभाग के दल के साथ इंदौर पहुंच चुके हैं


