लोकमत सत्याग्रह / नीरज वैद्यराज /सागर, म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि.सागर द्वारा आयोजित 46 वी अंतर्क्षेत्रीय रस्सा कशी खेल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता (सा.क्षे.) डी. कुमार ने कहा कि सभी ने खिलाडी भावना से खेल खेला और एक दूसरे का उत्साहवर्धन किया। डी कुमार ने कहा कि खेल मे हार जीत तो होती ही है परन्तु खिलाडी भावना से खेलना, बिना किसी विवाद के अंजाम तक पहुॅचना उपलब्धि है। प्रतियोगिता प्रभारी अधीक्षण अभियंता डी.एन. चौकीकर ने अपने संबोधन में विजयी टीमो को बधाई देते हुए सफल कार्यक्रम के लिए सहयोगियो का आभार जताया कार्यक्रम कोे आर.आर. पाराशर फेडरेशन एवं के.एल. रैकवार महासंघ तथा खेल आब्जर्वर सूर्यभान शर्मा जबलपुर ने भी संबोधित किया।
जनसंपर्क अधिकारी के.एल. साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खेल की शुरूआत मे सेमी फाईनल खेले गए जिसमे बाहर हुई टीमे जबलपुर केन्द्रीय कार्यालय एवं ग्वालियर तीसरे स्थान के लिए भिडे जिसमे जबलपुर केन्द्रीय कार्यालय की टीम ने विजयी होकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेमीफाईनल मे विजयी टीम खंडवा एवं सारणी के बीच फाईनल हुआ जिसमे खण्डवा विजेता एवं सारणी उपविजेता रही।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजयी टीमो को शील्ड प्रदान की गई। उत्कृष्ट खिलाडियो को पारितोषिक एवं टीमो को व्यक्तिगत घोषित नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन जिनेश जैन द्वारा एवं आभार सहायक अभियंता अवनीश जारोलिया द्वारा व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम मे श्रीमति चंद्ररेखा प्रभाकर, पी.एल. रन्धे, श्रीमति शांति परते, वीरेन्द्र परते, अजीत चौहान, मनोज रौतेल, मनीष कुमार, सी.एस. पटेल, कमल कुमार, सी.एस. झरवडे, अजय नामदेव, नवीन मालवीय, संजय पाराशर, मनोज जैन, पवन रावत, डी.पी. प्रजापति, रामविवेक गौतम, रोहित शर्मा, विनय नामदेव, नंदराम, राजेश दरयानी, सुरेन्द्र सोनी, सौरभ गुरू, विनोद कन्नौजिया, नारायण प्रसाद, श्रीमति संगीता जैन अर्चना गुप्ता, संगीता कुशवाहा, शैलजा रजनी सहित बडी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी महिलाएं एवं दर्शक उपस्थित थे।


