भगवान ने चोरों को पकड़वाया… मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंदिर में घंटे की चोरी और पुलिस तक खबर होने का रोचक मामला

लोकमत सत्याग्रह/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रोचक खबर आई है। यहां पुलिस ने ऐसे चोरों को पकड़ा है जो मंदिरों में घुसकर सिर्फ घंटे चोरी करते थे। इन चारों के पकड़े जाने की कहानी भी रोचक है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोग कह रहे हैं कि भगवान ने ही घंटा चोरों को पकड़वाया है।

पीतल महंगी है, इसलिए अच्छा पैसा मिल जाता है। यही वजह है- यह घंटा चोरी करते थे।

HIGHLIGHTS

  1. अब तक 45 घंटे चोरी कर चुके हैं आरोपी
  2. पीतल की घंटियां बाजार में महंगे बिकते हैं
  3. भारी घंटों को उतारना भी बहुत मुश्किल काम

जनकगंज थाना पुलिस ने दो ऐसे चोरों को पकड़ा है, जो शहर के अलग-अलग मंदिरों से सिर्फ घंटा चोरी करते हैं। पीतल के घंटे महंगे बिकते हैं। इसलिए यह दोनों घंटे ही चोरी करते थे। इनके पकड़े जाने की कहानी भी बड़ी रोचक है। मानो, भगवान ने ही इन्हें इनके अपराध की सजा दी हो।

यह जनकगंज स्थित एक मंदिर में घंटा चुराने पहुंचे। नट खोल रहे थे, तभी घंटा बज गया। देर रात घंटे की आवाज सुन पड़ोसी जागा। झांककर देखा तो घंटा चोरी कर यह भागे जा रहे थे। पड़ोसी ने पुलिस को खबर दी और पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया।

अब तक 45 घंटे कर चुके चोरी

  • पूछताछ में पता लगा है, यह चोर अब तक करीब 45 घंटे चोरी कर चुके हैं। पकड़े गए चोरों के नाम राजेश कुशवाह निवासी बानमोर और सोनू सोलंकी निवासी बहोड़ापुर बताए गए हैं।
  • जनकगंज इलाके में ही स्थित शनिदेव मंदिर से इन्होंने घंटे चोरी किए थे। इसके बाद हजारेश्वर मंदिर में से घंटा चोरी किए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में से मंदिर चोरी कर चुके हैं।
  • जनकगंज थना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जब इन चोरों से पूछताछ की गई तो बोले- घंटे चोरी करने में आसान हैं। एक नट खोलने से घंटा निकल आता है। जबकि दानपेटी तोड़ने पर आवाज होती है।

Leave a comment