Pushpa 2: ‘कैंटीन वाला हूं, फ्लावर समझा क्या’… पुष्पा-2 देखने गए शब्बीर का सिनेमाघर के कर्मचारी ने काटा कान

लोकमत सत्याग्रह/ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुष्पा-2 फिल्म देखने के दौरान टॉकीज में विवाद हो गया। शब्बीर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद कैंटीन मालिक और उसके साथियों ने मिलकर शब्बीर को पीटा।

पुष्पा-2 को खूब पसंद किया जा रहा है और यह फिल्म अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।

HIGHLIGHTS

  1. रविवार के शो के दौरान हुआ था विवाद
  2. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज
  3. अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा-2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा रही है। फिल्म रिलीज होने से 7 दिनों में ही 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।

इस बीच, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से खबर है कि यहां पुष्पा-2 की शो के दौरान दर्शक और कैंटीन के मालिक के बीच विवाद हो गया। हाथापाई और मारपीट के बीच विवाद पुलिस तक पहुंच गया।

इंटरवल के दौरान हुआ एक्शन

  • पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, शब्बीर इंदरगंज एरिया के कैलाश टॉकीज में फिल्म देखने गया था। यहां इंटरवल के दौरान वह कैंटीन में गया और खाने के लिए कुछ ऑर्डर किया।
  • इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उसका कैंटीन संचालक राजू से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि राजू और उसके साथियों ने मिलकर शब्बीर की पिटाई कर दी।
  • यह नहीं, मारपीट के दौरान राजू ने शब्बीर का कान काट लिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इसके बाद शब्बीर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
  • मामला रविवार का है और शब्बीर ने पुलिस में सोमवार को शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खाने-पीने के सामान के भुगतान को लेकर हुई बहस के कारण मारपीट हुई है। कैंटीन मालिक और उसके साथियों ने कथित तौर पर शब्बीर को पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका कान काट लिया। – एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा

अजीब चोरी: घर के अंदर तोड़फोड़ की, परिवार के सदस्यों के नाम फिर लिखी गालियां, गहने भी चोरी

ग्वालियर में अपराध से जुड़े एक अन्य मामले में पुरानी छावनी इलाके में एक घर में चोरी की अजीब घटना हुई है। चोरों ने सोना-चांदी के गहने तो चोरी किए। साथ ही परिवार के सदस्यों के नाम लिखकर गालियां भी लिखी। घर के अंदर तोड़फोड़ भी की है।

चोर को परिवार के सदस्यों के नाम कैसे पता। इसे लेकर स्वजनों को आशंका है कि किसी परिचित ने ही यह वारदात की है। पुरानी छावनी इलाके में रहने वाले महेश माहौर अपने परिवार के साथ हरियाणा के पानीपत गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। चोरों ने उनके घर के अंदर तोड़फोड़ की। सामान चोरी कर ले गए।

Leave a comment