झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी संग पहुंचे नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर, दर्शन के बाद हवन भी किया

लोकमत सत्याग्रह/ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के नलखेड़ा पहुंचे। यहां विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन किए और हवन भी किया। इस दौरान पत्नी कल्पना भी साथ रहीं। एक दिन पहले दोनों ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा पहुंचे। यहां दोनों ने मां बगलामुखी के दर्शन पूजन करने के साथ ही मंदिर परिसर में हवन भी किया।

मुख्यमंत्री सोरेन इंदौर से हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय आगर मालवा पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से दोपहर करीब एक बजे नलखेड़ा आए। यहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनके आगमन को लेकर व्यवस्थाएं की गईं।

प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन और पूजन करवाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब एक घंटे मंदिर परिसर में रहे। इसके बाद सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय आगर मालवा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। नलखेड़ा और आगर मालवा आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत भी किया गया।

Leave a comment