दिल्ली में ठंड और पॉल्यूशन की दोहरी मार… UP में कोहरा तो MP में बर्फीला हवा कर रही परेशान

लोकमत सत्याग्रह/ग्वालियर। दिल्ली और उत्तर भारत में शीत लहर जारी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन के कारण एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है, जिससे ग्रैप-4 लागू किया गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है, जिससे पर्यटन भी बढ़ रहा है।

दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत पर ठंड का सितम जारी है। इन क्षेत्रों में शीत लहर चल रही है, जिसने लोगों को घर के अंदर रहने पर मजबूर कर दिया है। दिल्ली में ठंड के साथ पॉल्यूशन ने दोहरी मार मारी है। एक्यूआई का स्तर 400 के पार पहुंच गया है, जिससे राजधानी में ग्रैप-4 लागू कर दिया है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है, जिससे वहां पर्यटकों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। इस आर्टिकल में हम आपको यूपी-एमपी व बिहार सहित बाकी राज्यों के मौसम का हाल बताएंगे।

दिल्ली में लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। न्यूतम तापमाप 4-5 डिग्री तक पहुंच गया है। अब पॉल्यूशन के खतरनाक स्तर पर पहुंच जाने से दिल्लीवासियों पर दोहरी मार पड़ रही है। सोमवार को AQI 400 के स्तर को भी पार कर गया, जिसके बाद राजधानी में ग्रैप-4 को लागू करना पड़ा। मौसम विभाग ने राजधानी में शीतलहर को देखते हुए अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है।

यह वीडियो देखें

उत्तर भारत में ठंड से परेशान लोग

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है, जिसने पर्यटकों को अपनी ओर लुभाना शुरू कर दिया है। इधर, बर्फभारी के कारण दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों का तापमान गिर गया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार की सुबह मध्यम कोहरा रहना का अनुमान है। 18 दिसंबर को भी कोहरे रहना की संभावना है। 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मध्य प्रदेश में ठंड (Cold In MP)

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, अभी दो दिन तक उत्तरी हवाओं का प्रवाह बना रहने से ठंड के तेवर तीखे बने रह सकते हैं। उसके बाद हवाओं का रुख पूर्वी होने से ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम है। वहीं से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। अभी दो दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Leave a comment