सागर में विधि महाविद्यालय खोले जाने को लेकर विधायक माननीय श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने प्रश्न के माध्यम से मांग की

लोकमत सत्याग्रह / नीरज वैद्यराज  / सागर । विधायक माननीय श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश विधानसभा के शीत कालीन सत्र के दौरान प्रश्न के माध्यम से सागर में विधि महाविद्यालय खोले जाने की मांग की,उन्होंने कहा कि सागर में एक लंबे समय से विद्यार्थियों द्वारा विधि महाविद्यालय खोले जाने की मांग की जा रही है इस संबंध में अनेकों बार पत्राचार किया जा चुका है,माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि सागर में विधि महाविद्यालय खोले जाने को लेकर डी पी आर सहित मंत्री परिषद संक्षेपिका प्रस्ताव प्रशासकीय अनुमोदन के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाना है इसकी स्वीकृति उपरांत हम आगे की कार्यवाही करेंगे।

Leave a comment