लोकमत सत्याग्रह / बैद्यनाथ चंद्रवंशी / जंदाहा,
उत्तम कुमार ठाकुर महनार विधानसभा अंतर्गत जंदाहा प्रखंड के गांधी चौक पर राजद के जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार राय के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का बीते रात्रि भागलपुर से पटना जाने के दौरान स्वागत किया गया।
इस दौरान स्वागत में हजारों युवाओं ने घंटो इंतजार किया और उनका स्वागत किया।
मौक पर महागठबंधन के जिला उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार लोहिया,राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील राय,मनोज राय, पूर्व प्रमुख प्रवीण राय उर्फ लाठी राय,कांग्रेस नेता उत्तम कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार चौधरी, उदय मोहन राय,समीर यादव, संजीत यादव, गौतम कुमार,संतोष राय सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।


