लोकमत सत्याग्रह : हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें दिवंगत रतन टाटा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तबला के दिग्गज जाकिर हुसैन और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल सभी स्वर्ग में हैं।
1 of 5
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन न केवल अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। भारतीय मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता ने शुक्रवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें बताया गया कि कैसे राष्ट्र ने 2024 में कुछ प्रतिष्ठित हस्तियों के निधन पर उनके धर्म से परे जाकर शोक मनाया था। आइए जानते हैं कि बिग बी ने क्या कहा है।
2 of 5
बिग बी ने साझा किया पोस्ट
हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें दिवंगत रतन टाटा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तबला के दिग्गज जाकिर हुसैन और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल सभी स्वर्ग में हैं। पोस्ट में लिखा है, “2024 में एक पारसी, एक मुस्लिम, एक सिख और एक हिंदू का निधन हुआ और पूरा देश ने शोक मनाया और उन्हें केवल भारतीय के रूप में याद किया।
नेटिजंस ने दी यह प्रतिक्रिया
इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, “तस्वीर सब कुछ कह देती है।” जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट शेयर की, नेटिजंस ने अभिनेता की इस पोस्ट की खूब सराहना की है और कहा कि बिल्कुल भारत इसी तरह का है। हालांकि, इन सब में दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली के कमेंट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
नफीसा अली ने कही यह बात
नफीसा अली ने बिग बी की इस पोस्ट की तारीफ करते हुए लिखा, “आज आपके विचारों से बहुत प्रभावित हुई हूं… आपको भारत का राष्ट्रपति होना चाहिए… आपके स्वास्थ्य, खुशी और हार्दिक शांति की कामना करती हूं।”
fइस शो में नजर आ रहे हैं शहंशाह
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन पिछले दिनों कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे। फिल्म में दर्शकों ने उनकी भूमिका की जमकर तारीफ भी की थी। इस समय शहंशाह अपने लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के रूप में भी शूटिंग कर रहे हैं।


