लापरवाही या साजिश? ग्वालियर निगम मुख्यालय में स्थित संबल शाखा में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाक

लोकमत सत्याग्रह : ग्वालियर निगम मुख्यालय में स्थित संबल शाखा में शनिवार को अचनाक आग लग गई। आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।

ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय में आग लगने की घटना सामने आई है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया है। आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। बता दें कि संबल शाखा में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व डे-एनयूएलएम का पुराना रिकॉर्ड था, जिसमें गरीब व्यक्ति की मौत के बाद दो से चार लाख रुपए तक दी जाने वाली अनुग्रह राशि का हिसाब था। 

गौरतलब है कि निगम मुख्यालय में तीन साल में आगजनी की 3 घटनाएं हो चुकी हैं। अब तीसरी घटना में संबल शाखा का रिकॉर्ड आग की भेंट चढ़ गया। इस शाखा में कोई भी फायर उपकरण नहीं था। फायर एनओसी देने वाले निगम मुख्यालय भवन में ही बार-बार आग की घटनाएं बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने बताया कि जांच समिति बनाई है।

Leave a comment