शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय लाबरिया में, एफ.एल.एन मेले का किया आयोजन

लोकमत सत्याग्रह /विजय द्विवेदी / लाबरिया  : ग्राम लाबरिया के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय लाबरिया में FLN मेले का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि रमेश औसारी द्वारा फीता काटकर FLN मेले का शुभारंभ किया

 मां सरस्वती के पूजन अर्चन कर किया गया कार्यक्रम में सचिव दशरथ मेड़ा, सहायक सचिव हिरालाल चारेल , पत्रकार राहुल सिंह चौहान, विजय द्विवेदी, बबलू शर्मा  तथा बच्चों के माता-पिता तथा पत्रकार गण आदि उपस्थित थे

मेले का आयोजन सरदारपुर बीईओ लाभू चारण के निर्देशानुसार विद्यालय जनशिक्षक अश्विनी शर्मा, अनिल जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रधानाध्यापक पियूष त्रिपाठी द्वारा करवाया गया

FLN मेले में बच्चों के

 पंजीयन किए गए बच्चों के शारीरिक, बोद्धिक व भाषायी विकास तथा गणितीय पूर्व ज्ञान संबंधी गतिविधियों आयोजित की गई

इस दौरान शिक्षक जिग्नेश दवे, विजय लक्ष्मी कारपेंटर, ममता लोहार, निर्मला बैरागी, कला चारेल, प्रियंका बैरागी, सुनिता मुनिया विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

कार्यक्रम के अंत में शिक्षक जिग्नेश दवे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया

Leave a comment