सेंसेक्स में तेजी: अल्ट्राटेक, महिंद्रा के शेयरों की बढ़त

लोकमत सत्याग्रह : सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट महिंद्रा एंड महिंद्रा सन फार्मास्युटिकल जोमैटो टेक महिंद्रा टाटा स्टील टाटा मोटर्स टाइटन आईटीसी और बजाज फाइनेंस में ज्यादा बढ़त दिखी। इसके उलट कोटक महिंद्रा बैंक एचसीएल टेक्नोलॉजीज पावरग्रिड रिलायंस इंडस्ट्रीज भारतीय स्टेट बैंक हिंदुस्तान यूनिलीवर इंडसइंड बैंक नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक अधिक गिरावट आई। एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई बढ़त और हांगकांग और सियोल गिरावट के साथ बंद हुए।

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुख के बीच आईटी और कमोडिटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के कारण इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुई।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 115.39 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 76,520.38 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान यह 338.55 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 76,743.54 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 50 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 23,205.35 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, आईटीसी और बजाज फाइनेंस में ज्यादा बढ़त दिखी। इसके उलट कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक अधिक गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई बढ़त और हांगकांग और सियोल गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में बढ़त का रुख दिखा। बुधवार को रात भर के कारोबार में अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत बढ़कर 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,026.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

रुपये क्यों हुआ कमजोर

अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और विदेशी फंडों की निरंतर निकासी के बीच गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 86.47 (अनंतिम) पर बंद हुआ। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू इक्विटी बाजारों और कच्चे तेल की कम कीमतों ने निचले स्तर पर भारतीय मुद्रा को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.46 पर खुला और सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले 86.38 के उच्च और 86.52 के निम्न स्तर के बीच घूमता रहा। स्थानीय इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.47 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो अपने पिछले बंद से 12 पैसे की गिरावट दर्ज करती है। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे बढ़कर 86.35 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में सुधार के कारण रुपये में गिरावट आई। एफआईआई निकासी ने भी स्थानीय इकाई को कमजोर किया। हालांकि, कमजोर कच्चे तेल की कीमतों और सकारात्मक घरेलू बाजारों ने गिरावट को कम किया।

उन्होंने कहा, “बैंक ऑफ जापान की कल की मौद्रिक नीति से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं। बैंक ऑफ जापान द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि किए जाने का अनुमान है। अमेरिकी डॉलर-रुपये का हाजिर मूल्य 86.20-86.80 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद है।”

Leave a comment