मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद् की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी प्रीति सिंह राठौर

लोकमत सत्याग्रह ,मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर से प्रीतम महाजन की विशेष रिपोर्ट
मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर ने कार्य क्षमता और सामाजिक कार्य में निरंतर सक्रिय रहने के वजह से मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद के महिला मोर्चा की प्रीती सिंह राठौर को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली का गठन 1958 में हुआ था, देश के अति महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानी समाजसेवी राजनेताओं के अथक प्रयास से महात्मा गांधी का सपना साकार भारतीय संविधान में संशोधन हुआ और पंचायती राज का सपना साकार हुआ है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली से वर्तमान में महामहिम राष्ट्रपति महोदयाजी, माननीय राजस्थान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री और कई केंदीय मंत्री के साथ कई संसद विधायकगण शामिल हैं। मध्यप्रदेश के सर्वमान्य नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश चंद काटजू श्यामाचरण शुक्ल, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के अलावा कई मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रहे है।

मध्यप्रदेश में पूर्ण कालीन अध्यक्ष विधायक कलावती भूरिया झाबुआ रही इसके बाद अशोक सिंह सेंगर जी को मनोनीत किया गया है। जो संगठन को मजबूत प्रदान कर रहे है। हाल ही में ग्वालियर में 08 जुलाई 2025 को विशेष बैठक प्रस्तावित है। जिसमें प्रदेश स्तर में बड़ा कार्यक्रम सरपंचों के हित में किया जाना प्रस्तावित है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद त्रिस्तरीय पंचायत की बात करती है। मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर से प्रीतम महाजन की विशेष रिपोर्ट

Leave a comment