धूमेश्वर धाम पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को आयोजक ने किया पुरुष्कृत
लोकमत सत्याग्रह / जीतेन्द्र ओझा / भितरवार —- वर्तमान की आरामदायक जीवन शैली ने लोगों को शारीरिक रूप से कमजोर कर दिया है। इसलिए दौड़ जैसा व्यायाम करें और नियमित रूप से दौड़ को दिनचर्या में शामिल कर शारीरिक रूप से मजबूत बनें। यह बात समाजसेवी सतेंद्र घुरैया ने धूमेश्वर धाम पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कही। सोमवार को ग्राम पारसेन निवासी समाजसेवी सतेंद्र घुरैया द्वारा धूमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार विजय महाजन,मंदिर के महंत,और पूर्व सरपंच मोहन सिंह गुर्जर अतिथि थे। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें दौड़कर सबसे आगे रहे अवधेश बाथम पहला स्थान प्राप्त कर विजेता बने। वहीं दूसरे द्वितीय स्थान पर गौरव शर्मा और तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा रहे। जिन्हे क्रमशः 5100,3100 और 2100 रुपए शील्ड प्रदान कर पुरुष्कृत किया गया। वहीं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में केवल 5 बालिका प्रतिभागी होने से आयोजक द्वारा कराई गई केवल 100 मीटर की दौड़ में भितरवार की सानिया खान पहले स्थान पर रहीं। और उनकी छोटी वहन दूसरे स्थान पर रहीं। जिन्हे क्रमशः 2100,1100 रुपए शील्ड प्रदान कर पुरुष्कृत किया गया। वहीं समारोह पूर्वक आयोजित इस दौड़ प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए आयोजक श्री घुरैया ने कहा कि मेरे द्वारा पिछले कुछ वर्षों ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं हैं। जिसका क्रम आगे भी जारी रहेगा। वहीं प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार विजय महाजन ने अपने संबोधन में दौड़ को शारीरिक मजबूती के लिए जरूरी बताया।


