लोकमत सत्याग्रह /ग्वालियर, मॉडल फाऊंडेशन हायर सेकेंडरी स्कूल बहौडापुर में 76 वा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्वालियर के वरिष्ठ साहित्यकार,कवि एवं समाजसेवी श्री उदयभान रजक रहे, कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर नृत्य से किया और फिर देशभक्ति का सैनिकों पर एक भाव विभोर करने वाली प्रस्तुति की गई इस भव्य आयोजन में राजस्थानी, पंजाबी नृत्य देश देशभक्ति की प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई उसके बाद कार्यक्रम का मुख्य अतिथि श्री उदयभान रजक जी द्वारा उद्बोधन दिया गया , उन्होंने गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि यह दिवस असल में उन लाखों महान देशभक्तों के बलिदानों को नमन करने का एवं श्रद्धांजलि और भावांजलि देने का है जिसके बलिदानों के बाद हम स्वतंत्र हुए और अपना स्वयं का हस्तलिखित विश्व का सबसे बड़ा संविधान 26 जनवरी 1950 में लागू कर देश में व्यवस्थाएं देश के ही अपने नागरिकों के मूल अधिकार उन्हें सोंपे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ,हमें सावधान रहना होगा धर्मांतरण कराती मिशनरियों से और नफरत फैलाते एवं उधम मचाते भीड़ तंत्र के जिहादियों से, मंच पर प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा बंसल,श्रीमती विनीता कुलश्रेष्ठ एवं वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती जसलीन ग्रोवर भी विराजमान रहीं, कार्यक्रम का संचालन दीपा, आलिया एवं सुनीता जैन ने किया,उसके बाद अंत में सबको मिष्ठान लड्डू बांटे गये।


