लोकमत सत्याग्रह/हरदा से गोपाल शुक्ला/टिमरनी – दक्षिण तट ग्राम-जलोदा में हज़ारो पंच कोशी यात्रियों का आगमन होता है और कुछ यात्री संत श्री १००८ गुरु महाराज रतिराम बाबा समाधि परिसर में अथवा कुछ यात्री किनारे पर कुछ ग्राम में एक रात्रि विश्राम करके अपनी यात्रा को निरंतर करते है
यह यात्रा कई वर्षों से निरंतर होती है
प्राचीन स्थल जलोदा मठ समाधि को ज़िले की धार्मिक स्थल सूची मे जोड़ा ज़ाए एवं
घाट निर्माण को कार्ययोजना सूची में जोड़ कर निर्माण कार्य को शासन द्वारा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किया जाये
हर वर्ष जलोदा में पंचकोशी यात्रियों को ट्रस्ट द्वारा हजारो पैकेट भोजन वितरित किया जाता है
24 फरवरी को पुण्य सलिला मां नर्मदा की पंचकोसी यात्रा प्रारंभ होगी। देवास जिले के नेमावर सिद्धनाथ घाट से श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्री देवास जिले के उत्तर तट बिजलगांव से दक्षिण तट से यात्रा प्रारंभ कर हरदा जिले के जलोदा ग्राम में 24-25 फरवरी को पहुंचेंगे। लेकिन शासन प्रशासन ने पंचकोसी यात्रियों के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। हजारों पंचकोसी यात्रियों को ठहरने के लिए कोई उत्तम व्यवस्था नहीं है।
ग्रामीण छोटू पटेल गुर्जर द्वारा बताया गया कि
हर साल पंचकोसी यात्रा पर निकलते हैं। लेकिन यात्रियों के लिए शासन प्रशासन ने अच्छा मार्ग बनाकर नहीं दिया है। यात्रियों को कंकर-पत्थर, कीचड़ से ही गुजरना पड़ता है। कई यात्री नंगे पैर पैदल गुजरते हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या से प्रशासन को अवगत कराया, सोशल मीडिया के माध्यम से बताया लेकिन आज भी कोई उचित व्यवस्था नहीं की है। इस बार भी कीचड़ भरे, ऊबड़-खाबड़ मार्ग से हजारों यात्री गुजरेंगे। हरदा जिले में गोंदागांव गंगेश्वरी से छीपानेर, लछोरा, शमसाबाद, जलोदा, गोयत, सुरजाना, मनोहरपुर, भमोरी और हंडिया तक मार्ग खराब है।
(जलोदा में हैं प्रसिद्ध धार्मिक स्थान )
जलोदा में माँ नर्मदा तट पर संत गुरु महाराज १००८ रतिराम बाबा की लगभग 300पूर्व बाल्यावस्था जीवित समाधि है। समाधि पर प्रतिवर्ष निशान चढ़ाये जाते है और मेले का , भंडारे का आयोजन होता है यहाँ की तोप जो अभी हरदा कचहरी में रखी है
ज़िले में एक ही मंदिर श्री हरिहर भगवान का प्राचीन मंदिर है। प्राचीन शिव मंदिर है। लेकिन यहां ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था नहीं है। पंचकोसी यात्री इधर-उधर लोगों के घरों में रात्रि विश्राम करते हैं। तरुण महंत ने बताया श्री गुरु रतिराम बाबा की जीवित समाधि को रख रखाव की जरूरत है। समाधि की पिचिंग दीवार बनाई जाए, जलोदा में नर्मदा तट पर अब तक कोई पक्का घाट नहीं बना है। ग्रामीणों ने कहा अभी पंचकोसी यात्रा प्रारंभ होने में 10 दिन का समय है। क्षेत्र में यात्रियों के लिए सुविधाएं जुटा सकते हैं। उल्लेखनीय है नर्मदा पंचकोसी यात्री देवास जिले से चलकर नाव के जरिए जलोदा में नर्मदा तट उतरकर नर्मदा के किनारों के गांवों से होकर हंडिया पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा उचान घाट के लिए जाएगी। जहां से यात्री नाव से नर्मदा पार कर देवास जिले में पहुंचेंगे। नेमावर में ही यात्रा समाप्त होगी।


