छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया

लोकमत सत्याग्रह समाचार पत्र
रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

आगर-मालवा, 28 फरवररी
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय आगर में जिला सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार यातायात के नियमों की जानकारी एवं यातायात से सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से विशेषज्ञ भानु प्रताप जैन तथा कविता मालवीय द्वारा संस्था के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य बताते हुएयातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया एवं सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी और उन्हें सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। जिसमें छात्राओं तथा महिलाओं के लिए के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निशुल्क बनाने की बात भी कही गई।
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय आगर मालवा के प्राचार्य डॉक्टर हितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और यातायात के नियमों के बारे में अपने प्रश्न पूछे। आरटीओ विशेषज्ञ ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया और उन्हें यातायात से सुरक्षा के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय आगर मालवा द्वारा किया गया था और इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताना था। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय से मैकेनिकल विभाग अध्यक्ष श्रीमती मयूर शिखा पंचोली, श्रीमती रीना राजावत, श्रीमती मेघा जायसवाल, अदिति गुप्ता, कमल बघेल तथा देवी सिंह विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Leave a comment