भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सरदारपुर राजगढ़ प्रथम आगमन पर अनेक मंचो से हुआ स्वागत

हम यह संकल्प ले इस विधानसभा में पंच से लेकर विधायक पद तक भाजपा का कार्यकर्ता निर्वाचित हो- महंत निलेश भारती जिलाध्यक्ष

कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके व जिला अध्यक्ष निलेश भारती और ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार शामिल हुए

धार ।जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी

लोकमत सत्याग्रह/ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त धार जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरदारपुर क्षेत्र के दौरे पर आए। पहली बार आगमन पर गुरुवार को राजगढ़ उदय पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके नव निर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती और ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार विशेष रूप से मौजूद रहे। स्वागत रैली सरदारपुर विधानसभा शेत्र फूलगावड़ी चौकड़ी से जननायक टंट्या मामा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरदारपुर होते हुए शनिमंदिर राजगढ़ मेनरोड से उदय पैलेस गार्डन में सम्मान समारोह व विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन को अतिथियों ने संबोधित किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि आने वाले समय में इस विधानसभा में भी भाजपा का कमल खिलेंगा हम सब यह संकल्प लेने की पांच से लेकर विधायक पद तक भाजपा का कार्यकर्ता निर्वाचित हो। सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एकात्मक मानववाद के दर्शन हो रहे हैं। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में डॉ मोहन यादव जी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रचार प्रसार कर बूथ स्तर तक पहुंचाए। सरदारपुर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता देव तुल्य कार्यकर्ता है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया मुकाम सिंह निगवाल जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा संजय बघेल राकेश पटेल जिला पदाधिकारी नवीन बानिया दीपक फेमस मुकेश केवलजी जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर पप्पू गामड़ सुनील गामड़ सरदारपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट गिरधारी चौधरी मदन चोयल मुकेश शर्मा जितेंद्र रघुवंशी भाजपा नेता डॉ बल बहादुर सिंह धर्मेंद्र मंडलोई राजेंद्र गर्ग कन्हैयालाल पटेल मुकेश कावड़िया बृजेंद्र सिंह चौहान अंकित भावसार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने किया व आभार जिला मंत्री जमुना भूरिया ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a comment