महिला जेल प्रहरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर में करता रहा शोषण

लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर में जेल महिला प्रहरी को पत्नी बनाने का झूठ बोलकर पुलिस महकमे के सिपाही ने चार महीने तक उसका दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किया। महिला प्रहरी शादी की जिद पर अड़ी तो सिपाही ने असली रंग दिखा दिया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अगर उसकी शिकायत की तो महिला प्रहरी और उसके परिवार को जान से मार देगा। करीब एक हफ्ते तक पीड़िता सहमी रही। फिर उसने परिवार और पुलिस अधिकारियों को आप बीती सुनाई, लेकिन गलती मानने की बजाए सिपाही भिंड के एक बाबा के दरबार में पहुंच गया वहां अर्जी लगाकर बोला है कि महिला प्रहरी से उसका पीछा छुड़वाओ।

दअरसल 26 साल की महिला प्रहरी ने शिकायत में बताया है कि ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ सिपाही अनमोल त्रिपाठी शादी का झांसा देकर चार महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अनमोल से उसकी पहचान करीब 8 महीने पहले भोपाल में 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल में हुई थी। अनमोल ने तब उसका मोबाइल नंबर लिया, अक्सर उससे बातें करता रहा। दोनों में दोस्ती हो गई तो अनमोल से मुलाकात होती रही। इस दौरान अनमोल ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। अनमोल ने 6 अप्रैल को उसे मिलने के लिए बुलाकर दुष्कर्म किया। फिर शादी का हवाला देकर शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन से वह शादी की जिद कर रही थी, लेकिन 5 अगस्त को अनमोल ने उसे फिर शारीरिक संबंध बनाए फिर शादी से साफ मना कर दिया। वही पुलिस ने पीड़ित जेल प्रहरी के शिकायत पर आरोपी सिपाही अनमोल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एएसपी कृष्ण लालचंदानी का कहना है कि जेल महिला प्रहरी को पत्नी बनाने का झूठ बोलकर पुलिस महकमे के सिपाही ने चार महीने तक उसका दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किया। महिला प्रहरी शादी की जिद पर अड़ी तो सिपाही ने असली रंग दिखा दिया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अगर उसकी शिकायत की तो महिला प्रहरी और उसके परिवार को जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़ित जेल प्रहरी के शिकायत पर आरोपी सिपाही अनमोल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

Leave a comment