शिवराज सिंह चौहान बोले- राइट ब्रदर्स के हवाई जहाज के आविष्कार से पहले ही हमारे पास था पुष्पक विमान

लोकमतसत्याग्रह/केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के आईआईसएसईआर में विज्ञान के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास पुष्पक विमान उस समय था, जब राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज का अविष्कार भी नहीं किया था। 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित IISER में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पास पुष्पक विमान उस समय भी था, जब राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज का आविष्कार तक नहीं किया था। यह बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के हनुमानजी को पहला एस्ट्रोनॉट बताने वाले बयान के कुछ दिन बाद आया है। 

बता दें शिवराज सिंह चौहान इससे पहले भी पुष्पक विमान का उल्लेख कर चुके हैं, तब उन्होंने इसे भारतीय वैज्ञानिक परंपरा का हिस्सा बताया था। चौहान ने IISER में कहा कि प्राचीन भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहद उन्नत था। महाभारत काल में ड्रोन और मिसाइल जैसे आधुनिक हथियारों का वर्णन मिलता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हमारे पास जो तकनीक है, वह हजारों साल पहले से ही भारत में मौजूद थी, इसका उल्लेख महाभारत में मिलता है।

छात्रों से बोले- राष्ट्र के विकास में लगाएं अपनी प्रतिभा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज दुनिया के शीर्ष टेक्नॉलॉजी हब्स, जैसे सिलिकॉन वैली में बड़ी संख्या में भारतीय काम कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा का उपयोग देश के विकास और प्रगति के लिए करें। उन्होंने ब्रेन ड्रेन के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि अब जरूरत है कि युवा भारत में ही सफल करियर और उद्यम स्थापित करें, ताकि देश की नींव और मजबूत हो। उन्होंने जनता से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने की भी अपील की।

Leave a comment