लोकमतसत्याग्रह/गोवर्धन महोत्सव के दौरान गौ माता के लिए विशेष प्रकार का 56 छप्पन भोग बनाया गया। इसमें नाना प्रकार के पकवान खीर, पुआ, सब्जी, फल, मिष्ठान्न, मेवा, अनाज, बाजरे की खीच, रामभाजी, अन्नकूट जैसे भोग गायों को खिलाए गए
प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला लाल टिपारा में गोवर्धन उत्सव पर विशेष पूजा की गई। लगभग 108 टन गोबर से 21 फीट से ज्यादा के गोवर्धन बनाए गए। यह गोवर्धन शहर के गौ भक्तों ने गौशाला में बनाए। शहर के हजारों लोग गोवर्धन की पूजा करने के लिए लाल टिपारा गौशाला पहुंचे।
लाल टिपारा गौशाला में लगभग 10 हजार से ज्यादा गोवंश मौजूद हैं। यहां पर गोवर्धन पूजा पर विशेष तैयारी की गई थी। इसमें मेरठ के कारीगरों द्वारा 108 टन गाय के गोबर से विशाल गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई गई। सबसे खास बात गोवर्धन महोत्सव पर गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उनके लिए 56 भोग भी तैयार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा और कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी गौशाला पहुंचकर पूजा की।
गोवर्धन महोत्सव के दौरान गौ माता के लिए विशेष प्रकार का 56 छप्पन भोग बनाया गया। इसमें नाना प्रकार के पकवान खीर, पुआ, सब्जी, फल, मिष्ठान्न, मेवा, अनाज, बाजरे की खीच, रामभाजी, अन्नकूट जैसे भोग गायों को खिलाए गए। आदर्श गौशाला के साथ ही पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर भी गोवर्धन पूजा बड़ी धूमधाम से की गई। इस गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
पवैया ने कहा कि गांव में गोवर्धन पूजा सामूहिक रूप से मनाई जाती है और आज के दिन का विशेष महत्व होता है, लेकिन अब बड़े-बड़े शहरों में अभी यह पूजा धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में सामूहिक गोवर्धन पूजा करने से हमें और हमारी आगे आने पीढ़ी को इसका महत्व समझाना पड़ेगा।


