हरे-भरे पौधों के बीच छुपा था 280 किलो गांजा, दीपावली पर ग्वालियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर पुलिस ने दीपावली पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झांसी रोड क्षेत्र से 2 क्विंटल 80 किलो गांजा और एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने तीन तस्करों—अविनाश यादव, अजय गुर्जर और धर्मेंद्र गोस्वामी—को गिरफ्तार किया। गांजा विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली ले जाया जा रहा था, कीमत करीब 28 लाख रुपए है।

ग्वालियर पुलिस को दीपावली पर बड़ी सफलता मिली है। एक ट्रक से पुलिस ने 2 क्विंटल 80 किलोग्राम गांजा पकड़ा है। तीन गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 28 लाख रुपए बताई जा रही है। यह गांजा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से दिल्ली भेजा रहा था। दीपावली पर इसे खपाए जाने की योजना थी। पुलिस ने झांसी रोड इलाके से यह गांजा पकड़ा है और आरोपियों से गांजा के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

शहर की झांसी रोड थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक ट्रक में नर्सरी के पौधों के बीचों बीच भारी मात्रा में गांजा छुपाकर दिल्ली की तरफ ले जाया रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और झांसी रोड थाना की संयुक्त टीमों ने आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर शीतला माता मंदिर गेट के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी टीम को एक ट्रक ढाबे के बाहर खड़ा हुआ दिखाई दिया। इसमें तीन युवक बैठे हुए थे।

Leave a comment