ग्वालियर की सृष्टि गोयल ने UPSC में हासिल की 160वीं रैंक, समय का सही प्रबंधन बना सफलता की कुंजी

लोकमत सत्याग्रह/ग्वालियर की सृष्टि गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की। उन्होंने अधिकतर तैयारी घर से ही की और एक साल दिल्ली में पढ़ाई की। सृष्टि ने लक्ष्य, समय प्रबंधन और सोशल मीडिया से दूरी को सफलता का मंत्र बताया। उनकी सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।

यूपीएससी में सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ग्वालियर की सृष्टि गोयल भी चयनित हो गई हैं। सृष्टि का कहना है कि उन्होंने ज्यादातर अपनी तैयारी घर पर ही रहकर की है। उनके पिता सराफा कारोबारी हैं और ग्वालियर के मुरार इलाके में रहते हैं। सृष्टि ने बताया कि पढ़ाई के लिए सही मैनेजमेंट जरूरी है।ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान भी आंखों को आराम देने की जरूरत है।

श्रृष्टि गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि वे पिछले पांच साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने एक साल दिल्ली में तैयारी की और उसके बाद घर पर ही तैयारी करती रहीं। सृष्टि गोयल ने बताया कि कई बार ऐसा लगा कि यूपीएससी निकालना बहुत कठिन है इसलिए कहीं दूसरा रास्ता पकड़ लेते हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार मेहनत रंग लाई।

सृष्टि गोयल ने बताया कि अगर मन में विश्वास और लक्ष्य आपका मजबूत है तो आपको सफलता हासिल करने में कोई नहीं रोक सकता है। यूपीएससी की तैयारी करने में उन्होंने समय को एक लिमिट में रखा और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। सृष्टि गोयल ने उन छात्रों के लिए भी संदेश दिया जो लोग पिछले कई साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही है, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पा रही। सृष्टि गोयल ने बताया कि पूरी रात भर पढ़ने की बजाय प्लानिंग के जरिए अपना गोल बनाकर तैयारी करना बहुत जरूरी है।

सस्ती गोयल के पिता सर्राफा व्यापारी हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। परिवार में इकलौती सृष्टि गोयल ने यूपीएससी क्रैक की है। गोयल की सफलता से उनके माता-पिता दादा दादी बेहद खुश हैं और रिश्तेदारों दोस्त-यारों से बधाई के संदेश आ रहे हैं।

Leave a comment