भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत, सीएम बोले- हमारे खिलाड़ी विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

लोकमत सत्याग्रह/मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्व कप जीतने पर टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अनुशासन, परिश्रम और देशप्रेम के साथ विश्व में अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैच देखने के बाद मैच के विजयी क्षण की खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस विजय का हकदार था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। वे वर्ल्ड चैम्पियन की तरह ही खेले, एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ खेलते हुए खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होते हैं।

यह हर्ष और गर्व का क्षण: मुख्यमंत्री 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में लगभग 2 वर्ष पूर्व भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था। आज न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने क्रिकेट के इतिहास में दोबारा गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। यह बहुत हर्ष और गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों ने भी जिस राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया है वो बेमिसाल है।

Leave a comment