अग्निपथ योजना को लेकर आज भारत भारत बंद का आह्वान, मध्य प्रदेश सहित देश के बड़े शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अग्निपथ योजना के खिलाफ पिछले पांच दिनों से देश में हिंसक प्रदर्शन हो रहे है। अभ्यर्थियों ने योजना को वापस लेने के लिए सरकार पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है, लेकिन केंद्र रविवार को यह साफ़ कर चुका है कि वह योजना को किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेगा। लोकमतसत्याग्रह/भोपाल। देश में सेना में भर्ती को लेकर लाई गई विवादित अग्निपथ योजना के खिलाफ … Continue reading अग्निपथ योजना को लेकर आज भारत भारत बंद का आह्वान, मध्य प्रदेश सहित देश के बड़े शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

छिंदवाड़ा:NCP ने किन्नर को बनाया मेयर प्रत्याशी, एक पार्षद भी मैदान में

लोकमतसत्याग्रह/छिंदवाड़ा। मप्र में नगरीय निकाय चुनावोंको लेकर सियासी माहौल बन गया है। भाजपा, कांग्रेस सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलोंने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र से सटे छिंदवाड़ा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीने किन्नर अंजलीको महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। वार्ड नंबर 31 की निवासी अंजली को एनसीपी ने मेयर प्रत्याशी घोषित कर सबको चौंका दिया है। छिंदवाड़ा में ऐसा पहली बार … Continue reading छिंदवाड़ा:NCP ने किन्नर को बनाया मेयर प्रत्याशी, एक पार्षद भी मैदान में

जबलपुर:कोरोना संक्रमण से हुई एक और मौत, कोविड के एक्टिव केस का आंकड़ा 38 पहुंचा

लोकमतसत्याग्रह/जबलपुर। कोविड वायरस से जबलपुर में एक और मौत दर्ज हुई है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में किडनी रोग के इलाज के लिए भर्ती पाटन निवासी महिला का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। जिसके बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला पहले से ही किडनी रोग से पीड़ित थी … Continue reading जबलपुर:कोरोना संक्रमण से हुई एक और मौत, कोविड के एक्टिव केस का आंकड़ा 38 पहुंचा

मुंगेली: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति. बहस बढ़ी तो पत्नी पर कर दिए टंगिया से ढेरों वार

मुंगेली। मुंगेली जिसे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक पति ने सिर्फ शक के बिनाह पर अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। घर में पड़ी खून से लथपथ लाश को देखकर पड़ौसियों का कलेजा भी सूख गया। डरते डरते उन्होंने पुलिस से शिकायत की। तब जाकर कातिल पति को पकड़ा जा सका।  एक के बाद एक कई वार … Continue reading मुंगेली: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति. बहस बढ़ी तो पत्नी पर कर दिए टंगिया से ढेरों वार

इंदौर : शिवराज बोले ‘इंदौर में मेयर का संघर्ष धन के पुजारी और ज्ञान के पुजारी के बीच’

लोकमतसत्याग्रह/इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर महापौर का चुनाव धन के पुजारी और ज्ञान के पुजारी के बीच हो रहा है। वे आज बीजेपी से मेयर पद के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव के साथ नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। फॉर्म भरने के बाद सीएम ने राजवाड़ा पर एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा … Continue reading इंदौर : शिवराज बोले ‘इंदौर में मेयर का संघर्ष धन के पुजारी और ज्ञान के पुजारी के बीच’

गुना: बीच सड़क पर जन्मा बच्चा, समय पर नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

लोकमतसत्याग्रह/गुना। एक तरफ सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती नजर आती है लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। सड़क पर प्रसव करने को मजबूर गर्भवती महिला इस बात का सबूत है। लचर व्यवस्था के चलते अपनी जान पर खेलकर बच्चे को जन्म देना, मदद की गुहार लगाने के बाद भी कोई मदद नहीं मिलना सरकार और व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े करता है। … Continue reading गुना: बीच सड़क पर जन्मा बच्चा, समय पर नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

भोपाल: कांग्रेस की भी लिस्ट पूरी, रतलाम से मयंक सिंह जाट को मेयर प्रत्याशी बनाया, विक्रांत भूरिया ने बढ़ाया था नाम

लोकमतसत्याग्रह/भोपाल।कांग्रेस ने रतलाम से मयंक सिंह जाट को मेयर प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रतलाम से मयंक जाट को कांग्रेस का महापौर प्रत्याशी घोषित किया। इससे पहले कांग्रेस 15 नगर निगम के लिए महापौर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। रतलाम होल्ड पर था। मयंक जाट की उम्र 32 वर्ष है। वह ग्रेजुएट है। मयंक जाट शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान … Continue reading भोपाल: कांग्रेस की भी लिस्ट पूरी, रतलाम से मयंक सिंह जाट को मेयर प्रत्याशी बनाया, विक्रांत भूरिया ने बढ़ाया था नाम

भोपाल: मानसूनी फुहार में भीगा जाए रे तन, प्रचंड गर्मी से मिली मुक्ति

लोकमतसत्याग्रह/भोपाल।मध्यप्रदेश में मौसम बदलने के बाद रिमझिम बारिश और गरज-चमक के दौर के साथ मानसून की एंट्री हो गई है। मध्यप्रदेश में बैतूल और खंडवा के रास्ते मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से भोपाल लगातार 2 दिनों से झमाझम बारिश देख ने को मिल रही है लेकिन इंदौर को अभी भी मानसून का इंतजार है। इंदौर में 18 जून को … Continue reading भोपाल: मानसूनी फुहार में भीगा जाए रे तन, प्रचंड गर्मी से मिली मुक्ति

छिंदवाड़ा: वीरगति को प्राप्त हुए भारत यदुवंशी, नम आंखों से दी गई विदाई

लोकमतसत्याग्रह/छिंदवाड़ा।  कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सैनिक भारत यदुवंशी शहीद हो गए। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम रोहनाकला निवासी भारत यदुवंशी भारतीय थल सेना में सैनिक के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान में वे कश्मीर के बारामूला इलाके में पदस्थ थे। बुधवार को गश्त करते समय आतंकवादियों के साथ सैन्य कार्रवाई में वो वीरगति को प्राप्त हुए।शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही … Continue reading छिंदवाड़ा: वीरगति को प्राप्त हुए भारत यदुवंशी, नम आंखों से दी गई विदाई

सिंगरौली: पंचायत सचिव की तीन पत्नियां चुनावी मैदान में, प्रचार का दबाव बनाया तो छोड़ा घर

लोकमतसत्याग्रह/सिंगरौली। मध्य प्रदेश अजब है और गजब भी। सिंगरौली जिले में एक पंचायत सचिवकी तीन पत्नियां हैं। तीनों पंचायत चुनाव लड़ रही हैं। दो तो एक ही पंचायत से सरपंच चुनावों में आमने-सामने हैं। तीसरी जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है। पंचायत सचिव पर प्रचार के लिए पत्नियों का दबाव है। इस वजह से उसने अब घर ही नहीं बल्कि गांव भी छोड़ … Continue reading सिंगरौली: पंचायत सचिव की तीन पत्नियां चुनावी मैदान में, प्रचार का दबाव बनाया तो छोड़ा घर