‘चिकित्सा और आईटी क्षेत्र में एआई का बढ़ेगा उपयोग’, एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

लोकमत सत्याग्रह/नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में कृषि, स्वास्थ्य और आईटी क्षेत्र में एआई का उपयोग बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में डेटा सेंटर भी स्थापित किए जा सकते हैं। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मध्य प्रदेश के … Continue reading ‘चिकित्सा और आईटी क्षेत्र में एआई का बढ़ेगा उपयोग’, एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

विजयवर्गीय के औकात बयान से सियासत में भूचाल, यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

लोकमत सत्याग्रह/राजधानी भोपाल में शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने नगरीय विकास एवं आवास व संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे और मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की। कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच … Continue reading विजयवर्गीय के औकात बयान से सियासत में भूचाल, यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

नौ साल बाद PM मोदी का इस्राइल दौरा: रक्षा-व्यापार समेत इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग, नेतन्याहू ने किया एलान

लोकमत सत्याग्रह /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। सूत्रों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को एक बड़े कार्यक्रम में इस दौरे का ऐलान किया। उन्होंने अमेरिकी यहूदी संगठनों के सम्मेलन में बताया कि अगले हफ्ते नरेंद्र मोदी इस्राइल आ रहे हैं। क्या बोले इस्राइली पीएम?इस सम्मेलन नेतन्याहू ने … Continue reading नौ साल बाद PM मोदी का इस्राइल दौरा: रक्षा-व्यापार समेत इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग, नेतन्याहू ने किया एलान

सख्त कानून से क्रिएट इन इंडिया मिशन तक, केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताई एआई पर सरकार की तैयारी

लोकमत सत्याग्रह /सरकार ने साफ किया है कि एआई को खुली छूट नहीं मिलेगी। तकनीक के साथ सख्त कानूनी और तकनीकी सुरक्षा ढांचा बनेगा। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि क्रिएटर्स, कॉपीराइट, बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक भरोसा सर्वोपरि है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिएट इन इंडिया पर भी अपनी बात कही। आइए, जानते हैं इस समिट में वैष्णव ने क्या-कुछ कहा। भारत सरकार ने आर्टिफिशियल … Continue reading सख्त कानून से क्रिएट इन इंडिया मिशन तक, केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने बताई एआई पर सरकार की तैयारी

‘माहौल जहरीला हो रहा है’: नेताओं के भाषणों पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी नसीहत, कहा- देश में भाईचारा बढ़ाएं

लोकमत सत्याग्रह /सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक भाषणों पर गाइडलाइन बनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि याचिका चुनिंदा लोगों को निशाना बना रही है और याचिकाकर्ताओं को नई याचिका दाखिल करने को कहा। देश में नेताओं के भाषणों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी की है। मंगलवार को एक सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा … Continue reading ‘माहौल जहरीला हो रहा है’: नेताओं के भाषणों पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी नसीहत, कहा- देश में भाईचारा बढ़ाएं

नवग्रह शक्तिपीठ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- जंगल में मंगल कर दिया

लोकमत सत्याग्रह /डबरा के नवग्रह शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा यह तीर्थ पूरे देश का गौरव बनेगा। कथा में शामिल होकर जनसमूह को संबोधित किया, कार्यक्रम में भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला। ग्वालियर के डबरा के नवग्रह शक्तिपीठ पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे, जहां … Continue reading नवग्रह शक्तिपीठ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- जंगल में मंगल कर दिया

मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी गर्मी

लोकमत सत्याग्रह /मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की तैयारी में है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी सिस्टम का प्रभाव अब ग्वालियर-चंबल और सागर अंचल के साथ उज्जैन संभाग तक फैलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। भोपाल … Continue reading मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी गर्मी

रातोंरात बदले 11 आईएएस, जनसंपर्क के लिए मनीष सिंह पर ही भरोसा, दीपक सक्सेना को आबकारी विभाग

लोकमत सत्याग्रह /सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इंदौर के पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह को फिर से जनसंपर्क विभाग सौंपा गया है, वहीं दीपक सक्सेना आबकारी विभाग के आयुक्त बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। इस … Continue reading रातोंरात बदले 11 आईएएस, जनसंपर्क के लिए मनीष सिंह पर ही भरोसा, दीपक सक्सेना को आबकारी विभाग

जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग, तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला, चार सस्पेंड

लोकमत सत्याग्रह /ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग और मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ढीली कार्रवाई से नाराज छात्र अब सीधे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की शरण ले रहे हैं। पिछले 15 दिनों में यूजीसी हेल्पलाइन पर जीवाजी विश्वविद्यालय से जुड़ी रैगिंग की तीन शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। ताजा मामला आर्यभट्ट हॉस्टल से एक बार फिर रैगिंग की शिकायत … Continue reading जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग, तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला, चार सस्पेंड

देर रात गौ सेवकों ने पकड़ा हड्डियों से भरा ट्रक, वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद की गई नारेबाजी

लोकमत सत्याग्रह /ग्वालियर में देर रात हड्डियों से भरा एक ट्रक पकड़े जाने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। गौ सेवकों ने ट्रक को रोककर उसमें भारी मात्रा में हड्डियां मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया और चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी रोड की है।जानकारी के मुताबिक ट्रक सेवा नगर से शिवपुरी की ओर … Continue reading देर रात गौ सेवकों ने पकड़ा हड्डियों से भरा ट्रक, वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद की गई नारेबाजी