इंदौरऔरउज्जैनकेइलाकोंमेंभारीबारिश:​​​​​​​हफ्तेभरकाअलर्ट; ग्वालियर-चंबलमेंपार्वती-सिंधउफनाईं, बांधलबालब

लोकमतसत्याग्रह/मध्यप्रदेश से मानसून जल्द रवाना नहीं होगा। मौसम विभाग ने हफ्तेभर पानी गिरने का अलर्ट जारी किया है। इंदौर-उज्जैन के कुछ इलाकों में दोपहर से भारी बारिश हो रही है। ग्वालियर-चंबल में 4 दिन से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। यहां अक्टूबर में अगस्त-सितंबर की बारिश जैसे हालात हैं। शिवपुरी में बारिश के कारण मड़ीखेड़ा बांध लबालब है। बांध का पानी अमोला पुल तक भरा हुआ है। पानी से पुल के सारे पिलर डूब गए हैं। 1.344 किमी लंबा अमोला पुल जिले का सबसे बड़ा पुल है। ग्वालियर में तिघरा बांध भी लबालब है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 1 हफ्ते तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। राजस्थान में बने सिस्टम से द्रोणिका अरब सागर जा रही है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मध्यप्रदेश को लगातार नमी मिल रही है। इससे ग्वालियर-चंबल में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है। यहां अच्छी बारिश होने की यही वजह है।

आज से 2 दिन भोपाल में अच्छी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने भोपाल के 5 इलाकों में अगले 48 घंटे अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान शहर के नवीबाग, बैरसिया, अरेरा हिल्स, बैरागढ़ और कोलार में सोमवार और मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये सिस्टम करा रहा बारिश…
मौसम वैज्ञानिक एचके पांडे ने बताया कि अभी जो सिस्टम बन रहा है, उससे अगले 3 दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है। हवाओं की रफ्तार दक्षिण-पूर्वी होने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। यही सिस्टम ग्वालियर-चंबल में एक्टिव होकर अच्छी बारिश करा रहा है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम एक्टिव होने लगेगा। यह बहुत स्ट्रॉन्ग है। इस सिस्टम से पहले ओडिशा और फिर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। इसके बाद यह मध्यप्रदेश में 12 अक्टूबर से असर दिखाना शुरू करेगा। सिस्टम स्ट्रॉन्ग होने से तीन से चार दिन अच्छी बारिश के आसार हैं।

15 अक्टूबर तक यहां ज्यादा बारिश
मध्यप्रदेश में दूसरे सिस्टम से ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 अक्टूबर तक ग्वालियर, चंबल के इलाकों में अधिक पानी गिरेगा। इसके अलावा बुंदेलखंड और मालवा-निमाड़ में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है।

CM ने दिए बारिश से खराब फसल के सर्वे के निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारिश से खराब फसलों के सर्वे के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- बेमौसम बरसात के कारण कई जगह हमारे किसान भाइयों की फसलों को क्षति पहुंची है। वे चिंता न करें, सरकार उनके साथ खड़ी है। मैंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां किसानों की फसलों का नुकसान पहुंचा है, वहां तत्काल सर्वे का काम प्रारंभ करें। हम सर्वे भी करेंगे और राहत की राशि भी किसान को देंगे। किसानों को फसल बीमा का लाभ मिले, इसके लिए आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply