करोड़ों की परियोजना, फिर भी रेंगता जोरहाट!

लोकमत सत्याग्रह/फ्लाईओवर के बावजूद जाम से राहत नहीं, दुर्गा पूजा से पहले या यातयात व्यवस्था पर उठे सवाल

असम (जोरहाट)शहर में यातायात जाम की समस्या आम लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। शहर के प्रमुख एटी रोड के साथ ओल्ड बालीबाट, फांसी अली,और गरअली अंचल में भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़कों पर वाहनों का बढ़ता दबाव

अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर सवालों के बीच लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा पूजा से पहले बाजारों और पूजा पंडालों में भीड़ बढ़ने की संभावना ने चिंता और बढ़ा दी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यातायात जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से भोगदाई ब्रिज से बरुवा चाराली तक फ्लाईओवर का उद्घाटन होने के बावजूद शहर में जाम की समस्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो और लोगों को जाम से राहत मिले। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या इस परियोजना का अपेक्षित लाभ आम जनता तक पहुंच पा रहा है? जिस फ्लाईओवर से यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की गई थी, उसके उपयोग को लेकर भी चर्चा होने लगी है। स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि यहां वाहनों की आवाजाही के अलावा कुछ लोग टहलते और सेल्फी लेते भी नजर आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि फ्लाईओवर का निर्माण जिस उद्देश्य से किया गया, उसे पूरा करने के लिए प्रभावी निगरानी और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था कितनी कारगर है?

Leave a Reply