ग्वालियर के आई केयर क्लिनिक में युवक के हाथ में फटा मोबाइल फोन, आग लगने से मची भगदड़

लोकमत सत्याग्रह/इल फटती ही आग फैल गई और वहां बैठे मरीज घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

ग्वालियर। शहर के एक आई केयर क्लीनिक में मोबाइल फोन फटने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। सोफे पर बैठा एक युवक मोबाइल चला रहा था, तभी उसके हाथ में फोन अचानक फट गया। मोबाइल में आग लगते ही युवक ने उसे सोफे से नीचे झटक दिया। इससे आग फैल गई और वहां बैठे मरीज घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

मोबाइल फटते ही फैली दहशत

बताया गया है कि घटना के समय युवक के पास ही एक महिला नवजात बच्चे को लेकर बैठी थी। महिला के साथ एक अन्य बच्चा भी मौजूद था। मोबाइल फटने और आग लगने से क्लीनिक में बैठे मरीजों के बीच दहशत फैल गई। स्थिति को संभालने के लिए क्लीनिक का एक कर्मचारी बाल्टी में पानी लेकर पहुंचा और आग बुझाई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। मोबाइल फटने की घटना का एक वीडिया इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है।

अस्पताल में आग से निपटने की व्यवस्था पर सवाल

क्लीनिक में मरीजों और छोटे बच्चों की मौजूदगी के बीच मोबाइल में आग लगने की घटना गंभीर जोखिम पैदा कर सकती थी। यदि आग सोफे से आसपास फैलती या समय पर नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन उपकरण और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था होना जरूरी है।

यह घटना इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में यह घटना एक आइ केयर की बताई जा रही है, हालांकि क्लीनिक संचालक ने इस तरह की कोई घटना होने से इनकार किया है।

उनका यहां तक कहना है कि रविवार को उनका क्लीनिक बंद रहता है।

Leave a Reply