लोकमत सत्याग्रह/उपभोक्ता यहां बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान करा सकेंगे।
ग्वालियर। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण और कंपनी की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए आज संपर्क अभियान आयोजित होगा।
इसके तहत नगर संभाग केंद्रीय के पांच क्षेत्रों में बिजली कंपनी शिविर लगाएगी।
उपभोक्ता यहां बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान करा सकेंगे। शिविरों में नए बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, स्वीकृत भार में वृद्धि या कमी, बिजली बिल संशोधन, मीटर बदलवाने और सर्विस केबल संबंधी समस्याओं के निराकरण की सुविधा मिलेगी।
डाक जीवन बीमा: कल तक जमा कराएं प्रीमियम
भारतीय डाक विभाग द्वारा नया इंश्योरेंस मैनेजमेंट साल्यूशन साफ्टवेयर शुरू किया जा रहा है। इसके तहत पुराने साफ्टवेयर से नए साफ्टवेयर में डाटा स्थानांतरित करने की प्रक्रिया की जाएगी। इस कारण डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) का प्रीमियम जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर निर्धारित की गई है।

