लोकमत सत्याग्रह/विद्युत वितरण कंपनी, नगर निगम, बीएसएनएल, बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित मामलों में उपलब्ध छूट की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
ग्वालियर। साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसंबर को किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय ग्वालियर, कुटुंब न्यायालय ग्वालियर तथा तहसील विधिक सेवा समिति डबरा व भितरवार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इसके माध्यम से विद्युत वितरण कंपनी, नगर निगम, बीएसएनएल, बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित मामलों में उपलब्ध छूट की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
लोक अदालत में शमनीय आपराधिक प्रकरण, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमए प्रकरण (मोटर दुर्घटना दावा क्षतिपूर्ति अपील प्रकरण) तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
जीवाजी विश्वविद्यालय में आज रहेगा अवकाश
जीवाजी विश्वविद्यालय में मंगलवार 17 नवंबर को अवकाश रहेगा। कुलसचिव राजीव मिश्रा के मुताबिक सोमवार को दीक्षा समारोह था। पहले की तरह दीक्षा समारोह के अगले दिन विश्वविद्यालय का अवकाश घोषित किया गया है। अब 18 नवंबर बुधवार से विश्वविद्यालय में सामान्य कामकाज होगा।

