ग्वालियर में स्वामित्व योजना पर तकरार: कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 19 पटवारी सस्पेंड; आज से जिले में कलमबंद हड़ताल

लोकमत सत्याग्रह/कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्वालियर। स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाए जाने को लेकर पटवारियों और शासन के बीच चल रही तकरार में ग्वालियर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी। जिले मे कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर 19 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया।

स्वामित्व योजना में काम न करने पर ही अड़े पटवारी

पटवारियों ने सुबह बस्ते जमा कर शुक्रवार से कलमबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया। वे जिले में कोई भी काम शुक्रवार से नहीं करेंगे। शाम को कलेक्टर ने पटवारियों की बैठक बुलाई जिसमें पटवारियों से चर्चा की गई लेकिन पटवारी नहीं माने और स्वामित्व योजना में काम न करने पर ही अड़े रहे। रात को कलेक्टर ने जिले के 19 पटवारियों को निलंबित करने के आदेश दिए।

जिले में फार्मर रजिस्ट्री एवं स्वामित्व ई-केवायसी में निम्न प्रगति, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की अधिक लंबितता, न्यायालयीन प्रकरणों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने में विलंब एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) द्वारा कुल 19 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया… किसी भी प्रकार की बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित पटवारियों आदेश अलग से जारी किए जा रहे हैं।

ये पटवारी हुए निलंबित

शैलेश कुशवाह, राहुल भदौरिया, नीलम फरेले, सिद्धेश्वरराम भगत, ऋषभ जैन, अचल पाठक, हीरा कुर्रे, देवेन्द्र गौड़, राकेश रायपुरिया, सुरेन्द्र धाकड़, जितेन्द्र यादव, सचिन बंसल, रामलखनसिंह गुर्जर, कोकसिंह भदौरिया, नीरज शर्मा, ब्रजेश अगरैया, संतोष शर्मा, दिनेश भोज और उमाशंकर आदिवासी।

Leave a Reply