महाराजपुरा क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर सुबह छह बजे घर से बिना बताए गया था। इसके बाद घर लौटकर नहीं आया।
ग्वालियर। महाराजपुरा क्षेत्र से लापता हुए किशोर को पुलिस ने दिल्ली से दस्तयाब कर लिया है। जब उससे पूछताछ की तो बोला कि घूमने का मन था, इसलिए वह अपनी मर्जी से चला गया था। पुलिस ने उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।
सुबह 6 बजे चला गया था घर से
महाराजपुरा क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर सुबह छह बजे घर से बिना बताए गया था। इसके बाद घर लौटकर नहीं आया। स्वजनों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद महाराजपुरा थाने पहुंचकर अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसकी लोकेशन रेलवे स्टेशन मिली। फिर वह ट्रेन में भी बैठता हुआ नजर आया। इसके बाद पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचना दी। पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद कर लिया।

