जनपद सीतापुर विकासखंड रामपुर मथुरा स्थित बासुरा विद्युत उपकेंद्र का ग्रामीणों ने किया घेराव

लोकमत सत्याग्रह/सुनील सिंह /सीतापुर


विगत 17 दिनों पहले आयी तेज आंधी तूफान ने बहुत कुछ तबाह कर दिया था जिसमें बांसुरा घाट चौराहे पर कुछ बिजली के खंभे टूट गए थे तब से लेकर आज तक ना तो दोबारा खंभे लगायें गए ना ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई, जिस संबंध में लगभग तीन दर्जन ग्राम वासियों ने विद्युत उपकेंद्र के बाहर बैठकर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन जताया, इस दौरान थाना रामपुर मथुरा अंतर्गत बॉसुरा चौकी के दरोगा देव कुमार पांडे समेत चार पांच सिपाही मौजूदरहे
ग्रामीण ग्राम चिखड़ी, धन्धार, पठाननपुरवा, बांसुरा घाट, प्रेमनगर, बोहरनपुर के ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीण कौशलेंद्र सिंह, शिवम सिंह, शुभम सिंह, विनोद गुप्ता, अजीत सिंह, अभिषेक सिंह, वीरेश सिंह, लाखन यादव, अशोक वर्मा, सुनीत सिंह, हिमांशु राज, विश्राम विश्वकर्मा, रामतीर्थ विश्वकर्मा, सुखदेव यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय सिंह सोनू सिंह सोमू सिंह रामदेव तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे बताया जा रहा कि नवरात्रि पास आने से माता रानी क्या बिना बिजली लाइट नवरात्रि में जागरण भागवत तथा कई जगह कार्यक्रम किया जाएगा धरना प्रदर्शन मे बैठे ग्रामीणों ने बताया कि चारो बाढ़ का पानी भरने घर में जहरीले कीड़े तथा सांपो का आंतक बढ़ता जा रहा है और चोरी की घटनाएं की बढ़ती नजर आ रही लगभग 16 – 17 दिन से बिजली नही मिली है ग्रामीणों का कहना मामले को गंभीरता से लिया जाय उचित कार्य काही की जाये बिजली अपूर्ति की जल्द बहाली हो

Leave a Reply