भोपाल: घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े,कमर्शियल सिलेंडर हुए सस्ते

लोकमतसत्याग्रह/भोपाल। आम आदमी के लिए खाना पकाना अब और भी महंगा हो गया है। घरेलू LPG सिलेंडरकी कीमतों में अब 50 रुपए का इजाफा हुआ है।  14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडरके दाम में बढ़ोत्तरी हुई है।  इसकी कीमत अब 1053 रुपए हो गई है। इसके साथ 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। इसमें 18 रुपए का इजाफा हुआ है। 

भोपाल में अब घरेलू सिलेंडर इतने में मिलेगा

जानकारी के मुताबिक भोपाल में अभी घरेलू LPG सिलेंडर 1008.50 रुपए में मिल रहा था। इसके दामों में अब 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।  अब यहां पर सिलेंडर 1058.50 रुपए में मिलेगा। जबकि राजधानी दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपए में मिलेगा। इससे पहले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम देश में 1,003 रुपए थे। देश में पिछले एक साल में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगभग 170 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके दाम 834.50 रुपए बढ़कर 1,003 रुपए पहुंच गए थे, जो अब 50 रुपए और बढ़ गए है। देश में इससे पहले 19 मई को 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 4 रुपए बढ़ी थी। उससे पहले 7 मई को भी घेरलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा हुआ है।  इसकी कीमत 999.50 रुपए पहुंच गई थी। 22 मार्च को भी इसके दामों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई। अक्‍तूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में में कोई बदलाव नहीं हुआ। ये   899.50 रुपए पर स्थिर थी।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

वहीं खबरें है कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरकी कीमत घटाई गई है।  इसके दाम में 8.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम की गई है। 

Leave a Reply