लोकमत सत्याग्रह समाचार पत्र लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त अक्टूबर में 1,500 रुपये होगी। योजना से 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हैं। अबतक 40 किस्तों में 65,396 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए।
फिलहाल 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलते हैं। अक्टूबर यानी इसी महीने में 41वीं किस्त आने वाली है, जिसकी राशि अब भी 1,500 रुपये ही तय है। योजना की शुरुआत से लेकर अब तक, यानी जून 2023 से सितंबर 2026 तक 40 किस्तों में महिलाओं के खातों में कुल 65,396 करोड़ रुपये जा चुके हैं।
40वीं किस्त में ट्रांसफर हुए ₹1,835 करोड़ से ज्यादा
13 सितंबर 2026 को जारी की गई 40वीं किस्त में 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 महिलाओं के खातों में 1,835 करोड़ रुपये से ज्यादा गए। मौजूदा दर पर यह खर्च सालाना करीब 22,000 करोड़ रुपये बैठता है।
राज्य के कुल बजट का 5.4% हिस्सा योजना के नाम
वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 23,883 रुपये करोड़ रखे गए हैं। यह राशि राज्य के कुल बजट (4.38 लाख करोड़ रुपये) का करीब 5.4 प्रतिशत है।
शुरुआती अनुमान से दोगुना हुआ खर्च
घोषणा के वक्त योजना का अनुमान इससे आधा था। फरवरी 2023 में जब शुरुआती गणना की गई थी, तब सालाना खर्च करीब 12,000 करोड़ रुपये आंका गया था, क्योंकि उस समय सहायता राशि 1,000 रुपये तय की गई थी।

