सपा का शक्ति प्रदर्शन: सुधीर चौहान के गढ़मुक्तेश्वर कैंप कार्यालय पर जुटी सपाइयों की फौज, ओमपाल गुर्जर ने भरा जोश

लोकमत सत्याग्रह / लेखराज कौशल / हापुड़

गढ़मुक्तेश्वर। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान के निवास एवं कैंप कार्यालय पर समाजवादी पीडीए जन चौपाल एवं कैडर पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा प्रदेश सचिव एवं हापुड़ प्रभारी ओमपाल गुर्जर शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए ओमपाल गुर्जर ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। देश की आजादी के बाद मिले मतदान के अधिकार का महत्व समझते हुए लोगों को सही प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करना चाहिए।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए शिक्षकों को स्थायी करने के संबंध में उनके कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही एडवोकेट सुधीर चौहान की जमकर सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र में मिल रहे जनसमर्थन की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply