लोकमत सत्याग्रह/लेखराज कौशल ब्यूरो चीफ हापुड़
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर तहसील के ग्राम काठ / शंकरा टीला (बांगर परगना पूठ) में सरकारी बंजर और ग्राम समाज की जमीन खसरा नं. 253, 245, 256, 257 पर पूर्व प्रधान पीतम सिंह और वर्तमान प्रधान संजय कुमार पुत्र विजय सहित दुष्यन्त, तेजवीर आदि द्वारा अवैध मकान बनाकर कब्जा किया जा रहा है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि जिलाधिकारी द्वारा काम रोके जाने के बाद भी लेखपाल बोविल सिरोही की मिलीभगत से नया निर्माण जारी है। ग्रामीणों ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं में मिन्टू शर्मा सहित संदीप शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज शर्मा, नरेश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा सहित 15 ग्रामीण।
मिन्टू शर्मा पुत्र सतीश/भूप शर्मा निवासी ग्राम शंकराटीला, थाना बहादुरगढ़, जिला हापुड़ संदीप शर्मा,राहुल शर्मा,संजय शर्मा,मनीष शर्मा,लक्ष्मी चन्द शर्मा,धर्मेन्द्र शर्मा / धर्मेन्द्र?,नरेश शर्मा / नरेश कुमार शर्मा,उमा शर्मा आदि रहे।

