आकाशीय बिजली गिरने से काशी विश्वनाथ धाम परिसर छतिग्रस्त

अकाशीय बिजली के गिरने के दौरान मंदिर के आसपास कोई श्रद्धालु उपस्थित नहीं था।

लोकमतसत्याग्रह/श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में भारत माता की प्रतिमा के समीप स्थित मांधातेश्वर महादेव मंदिर के शिखर का कलश मंगलवार की दोपहर में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा कोई भी जनहानि नहीं हुई। मंदिर प्रशासन की ओर से तत्काल शिखर के कलश के छतिग्रस्त टुकड़े को हटवा दिया गया।मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद श्रद्धालु धाम के जलपान केंद्र और अन्य हॉल के अंदर चले गए थे। अकाशीय बिजली के गिरने के दौरान मंदिर के आसपास कोई श्रद्धालु उपस्थित नहीं था। तत्काल इस शिखर का मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।बारिश के दौरान सभी श्रद्धालुओं को हाल में शिफ्ट कर दिया गया था। परिसर में दर्शन पूजन में कोई व्यवधान नही हुआ हैं।

One thought on “आकाशीय बिजली गिरने से काशी विश्वनाथ धाम परिसर छतिग्रस्त

Leave a reply to S.K Cancel reply